दुनियाभर में फिल्म की कितनी कमाई?
- फिल्म ‘जेलर 2’ ने अपनी ओपनिंग के दिन ही अपने वर्ल्ड वाइड कलेक्शन से कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
- फिल्म ने ओवरसीज ओपनिंग के दिन 55 करोड़ से 57 करोड़ का मुनाफा कमाया था।
- वहीं दूसरे दिन फिल्म ने ओवरसीज ओपनिंग में 43 करोड़ का कलेक्शन किया।
- तीसरे दिन फिल्म ने विदेशों में 53 करोड़ रुपये की कमाई की।
- इसके बाद फिल्म का विदेशों में कुल कलेक्शन 150 करोड़ पार कर चुका है।
किस भाषा में कितना कारोबार?
शनिवार को तमिल सिनेमाघरों में फिल्म का जादू खूब चला। फिल्म की रात के शो में सबसे अधिक 90.08 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। वहीं तेलुगु संस्करण की कुल ऑक्यूपेंसी 60.55 प्रतिशत रही। सुबह के शो में 38 प्रतिशत, दोपहर में 66.27 प्रतिशत और शाम में 63.18 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। रात के शो में 74.73 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही। बात करें कमाई की तो तमिलनाडु ने 23 करोड़ रुपये की कुल कमाई की। केरल का योगदान 9 करोड़ रुपये रहा, जबकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का संयुक्त योगदान 9.75 करोड़ रुपये रहा। कर्नाटक ने 8.50 करोड़ रुपये का योगदान दिया और शेष भारत का योगदान 5.75 करोड़ रुपये रहा, जिससे तीसरे दिन का कुल कलेक्शन 56 करोड़ रुपये हो गया।