फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Keerthy Suresh: बॉयफ्रेंड एंटनी के साथ दो वेडिंग सेरेमनी करेंगी कीर्ति सुरेश, जल्द गोवा में होने वाली है शादी

Mon, 02 Dec 2024 09:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने कुछ दिन पहले ही अपनी शादी की आधिकारिक पुष्टि की है। अब खबर है कि वह दो वेडिंग सेरेमनी करने वाली हैं। 
विज्ञापन
कीर्ति सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम @keerthysureshofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिन पहले अभिनेत्री कीर्ति सुरेश अपने माता-पिता के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थिति श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंची थी। यहां उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया। जब वह मंदिर के बाहर आई तो उन्होंने मीडिया को बताया कि वह अपनी अगली फिल्म की सफलता के लिए भगवान का आशीर्वाद लेने आई, साथ ही दिसंबर महीने में उनकी गोवा में शादी है। इस तरह से कीर्ति सुरेश ने अपनी होने वाली शादी की बात को कंफर्म कर दिया था। अब खबर है कि वह दो तरह से शादी करेंगी यानी फैंस को उनकी दो वेडिंग सेरेमनी देखने को मिलेंगी।

विज्ञापन
Trending Videos

हिंदू-क्रिशियन वेडिंग होगी 
कीर्ति धर्म से हिंदू हैं और एंटनी क्रिशियन, यही कारण है कि दोनों अपने-अपने धर्मों के रीति-रिवाज से शादी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 12 दिसंबर 2024 को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। सुबह हिंदू रीति से शादी होगी और उसी दिन शाम को क्रिशियन रीति से कीर्ति और एंटनी शादी करेंगे। इस तरह से कीर्ति के फैंस को उनकी दो वेडिंग सेरेमनी देखने को मिल सकती हैं। वह दो तरह के दुल्हन के गेटअप में नजर आएंगी।

 

एंटनी को 15 साल से डेट कर रही हैं 
कीर्ति सुरेश बॉयफ्रेंड एंटनी को लगभग 15 साल से डेट कर रही हैं। उन्होंने अब तक अपने रिश्ते को दुनिया के सामने जाहिर नहीं किया। कुछ दिन पहले ही एंटनी के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली जिसमें अपने इतने लंबे साथ की बात को बयां किया था। अब इन दोनों के प्यार को मंजिल मिल गई, दोनों दिसंबर में गोवा में शादी कर रहे हैं।

 

विज्ञापन

कीर्ति-वरुण धवन फिल्म 'बेबी जॉन' में - फोटो : इंस्टाग्राम-@varundvn, @keerthysureshofficial

वरुण के साथ फिल्म को लेकर उत्साहित 
कीर्ति सुरेश एक तरफ अपनी शादी में व्यस्त हैं। वहीं वह अपनी आने वाली फिल्म बेबी जॉन को लेकर भी उत्साहित हैं। इस फिल्म में वह अभिनेता वरुण धवन की पत्नी के रोल में नजर आएंगी। वरुण धवन के साथ काम करने के एक्सपीरियंस को वह यादगार भी बताती हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें