फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघरों में 'पेद्दी' का जश्न, भीड़ के बीच बैठी दिखीं रामचरण की पत्नी; पति के एंट्री सीन पर किया ये काम

Thu, 04 Jun 2026 07:52 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Peddi Screening: राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' को लेकर फैंस उत्साहित हैं। इसके साथ-साथ उनकी पत्नी भी काफी खुश हैं। फिल्म रिलीज पर फैंस के साथ उपासना कोनिडेला ने भी जश्न मनाया है।
विज्ञापन
पेद्दी स्क्रीनिंग - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम चरण की अदाकारी वाली फिल्म 'पेद्दी' आज चार जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इससे पहले तीन जून को इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई। फिल्म की स्क्रीनिंग पर राम चरण के फैंस काफी खुश नजर आए। इसी कड़ी में राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला भी फिल्म की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। सिनेमाघर से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में काफी खुश नजर आ रही हैं। इसके अलावा स्क्रीनिंग के कई दूसरे वीडियो भी वायरल हैं।
विज्ञापन

राम चरण की पत्नी उत्साहित हुईं
हैदराबाद के एक सिनेमाघर से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला अपनी सीट पर बैठी हैं। वह फिल्म 'पेद्दी' की स्क्रीनिंग का आनंद ले रही हैं। फिल्म देखते हुए वह काफी खुश हैं। स्क्रीन पर जब उनके पति और अभिनेता राम चरण की एंट्री होती है, तब उपासना उत्साहित हो जाती हैं। वह कागज के टुकड़े और कंफेटी उड़ाने लगती हैं। भीड़ के बीच बैठी उपासना को हंसते, हूटिंग करते और जश्न मनाते हुए देखा गया।

लड़की ने किया डांस
फिल्म की स्क्रीनिंग के कई दूसरे वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की 'पेद्दी' के गानों पर डांस कर रही है। लड़की उसी तरह डांस कर रही है जैसे कलाकार स्क्रीन पर डांस कर रहे हैं।



राम चरण की तारीफ
राम चरण का एक फैन गदा और बैट लेकर फिल्म 'पेद्दी' की स्क्रीनिंग में पहुंचा। स्क्रीनिंग के बाद फैन ने फिल्म में राम चरण की अदाकारी की तारीफ की है।

विज्ञापन

फैंस ने मनाया जश्न
सोशल मीडिया पर कई दूसरे वीडियो भी वायरल है जिनमें देखा जा सकता है कि फैंस 'पेद्दी' का जश्न मना रहे हैं। स्क्रीनिंग के दौरान वह नाच रहे हैं। तालियां और सीटी बजा रहे हैं। कई फैंस ने राम चरण के नारे भी लगाए।



फिल्म की स्टारकास्ट
राम चरण 'पेद्दी' में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वह एक ऐसे गांव के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो एक स्पोर्ट्स स्टार होने के साथ-साथ एक कम्युनिटी लीडर भी है। इसमें जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्यांशु भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसके निर्देशक बुची बाबू सना हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें