वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर अशोक थिएटर का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्शक सिनेमाघर में 'द राजा साब' देख रहे हैं। इस बीच कुछ लोग पर्दे के आगे कन्फेटी जला रहे हैं। इस बात से कई यूजर्स नाराज दिखे और उन्होंने वीडियो पर कमेंट किए हैं। कुछ दर्शकों ने फैंस को इसलिए लताड़ा है कि इससे किसी की जान जा सकती है।
कन्फेटी जलाने से यूजर्स नाराज
सिनेमाघर में कन्फेटी जलाए जाने से नाराज एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा 'यह प्रभास के फैन का काम नहीं हो सकता है। आप लोगों ने जो किया है वह सही नहीं है। यह आपका घर नहीं है। यह बहुत गलत है। आप लोग अपने काम से प्रभास का नाम खराब कर रहे हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'इन सब चीजों पर प्रतिबंध लगा दो। यह खतरनाक है। इससे जान का खतरा है।' एक और यूजर ने लिखा है 'इन सब लोगों को गिरफ्तार करो। ये लोग अंदरूनी आतंकवादी हैं।'
'द राजा साब' की स्टारकास्ट
'द राजा साब' का निर्देशन मारुति ने किया है। इसमें प्रभास ने राजा का किरदार निभाया है। प्रभास के अलावा इस फिल्म में संजय दत्त, बोमन ईरानी, जरीना वहाब, मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल जैसे कलाकार हैं। खबर लिखे जाने तक इस फिल्म ने 54.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।