फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पैट्रियट' के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे फहद फासिल, वीडियो शेयर कर दी जानकारी; सी प्रेम कुमार करेंगे निर्देशन

Sun, 17 May 2026 07:54 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Fahadh Faasil Next: 'पुष्पा' और 'विक्रम' जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल चुके फहद फासिल की नई फिल्म की घोषणा हो चुकी है। उनकी इस फिल्म का निर्देशन सी. प्रेम कुमार करेंगे।
 
विज्ञापन
फहद फासिल - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम सिनेमा में अपने शानदार अभिनय के लिए प्रसिद्ध मशहूर अभिनेता फहद फासिल निर्देशक सी. प्रेम कुमार की अगली फिल्म में नजर आएंगे। जानिए कौन होंगी मुख्य अभिनेत्री?

विज्ञापन

सी प्रेम कुमार की फिल्म में नजर आएंगे फहद फासिल
फहद फासिल अब मशहूर डायरेक्टर सी. प्रेम कुमार की नई फिल्म में मुख्य भूमिका में काम करेंगे। यह दोनों की साथ में पहली फिल्म है। फहद के साथ इस फिल्म में शिवदा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। शिवदा को हाल ही में सूर्या की फिल्म 'कुरुप्पु' में देखा गया था। 

वीडियो किया शेयर
आज फहद की इस फिल्म का एक खास वीडियो एक्स पर शेयर किया है, जिसमें फिल्म की पूरी यूनिट मौजूद रही। इसमें खासतौर पर मुख्य कलाकारों के नाम बताए गए हैं और शूटिंग शुरू करने से पहले दीप जलाने की रस्म दिखाई गई है। वीडियो में फहद को दीपक जलाते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद डायरेक्टर सी. प्रेम कुमार, प्रोड्यूसर ईशरी के. गणेश और अभिनेत्री शिवदा ने भी दीपक जलाया।

निर्माता का पोस्ट
वेल्स इंटरनेशनल ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, 'प्रोडक्शन नंबर 32।'
  • प्रस्तुतकर्ता- डॉ. ईशरी के. गणेश
  • प्रोड्यूसर- वेल्स फिल्म इंटरनेशनल
  • मुख्य कलाकार- फहद और शिवदा 
  • लेखक और निर्देशक- सी. प्रेम कुमार
  • यह फिल्म वेल्स इंटरनेशनल के बैनर तले बन रही है 
  • फिल्म का संगीत गोविंद वसंथा देंगे
विज्ञापन

'पैट्रियट' में नजर आए थे फहद
फहद को आखिरी बार फिल्म 'पैट्रियट' में देखा गया था, जिसमें ममूटी और मोहनलाल भी मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म का निर्देशन महेश नारायण ने किया था। फिल्म में कुंचाको बोबन, नयनतारा, रेवती, दर्शना राजेंद्रन और राजीव मेनन भी थे। इसका संगीत सुशिन श्याम ने तैयार किया था।

यह भी पढ़ें: कान 2026 से सामने आया हुमा कुरैशी का एक और दमदार लुक, स्लीक ब्लैक गाउन में देखें पांच वायरल तस्वीरें


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें