पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक बार फिर निर्देशक की कुर्सी संभाल ली है। इस बार वह 'एल2ई एम्पुराण' का निर्देशन कर रहे हैं, जो मोहनलाल की फिल्म 'लूसिफर' की फ्रेंचाइजी का एक हिस्सा है। हाल ही में इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया गया। इसे देखने के बाद फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म में जबर्दस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें- Tiger 3: सलमान खान की फिल्म से पहले दिवाली पर रिलीज हुईं ये ब्लॉकबस्टर फिल्में, ताबड़तोड़ कमाई कर किया राज
पृथ्वीराज ने साझा की पहला लुक
पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर एक्स पर साझा किया है। इसके साथ ही अभिनेता ने लिखा, “तीसरा निर्देशन। फ्रेंचाइजी का दूसरा भाग। पहला लुक।” साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में यह भी जानकारी दी कि फिल्म मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में भी रिलीज होगी।फर्स्ट लुक को देखकर इसमें कोई शक नहीं है कि फिल्म का स्केल बहुत बड़ा होगा। पहले लुक में मोहनलाल, जो खुरेशी-अबराम उर्फ स्टीफन नेदुमपल्ली का किरदार निभा रहे हैं, मशीन गन पकड़े हुए हैं। पोस्टर में वह एक हेलीकॉप्टर को देख रहे हैं। वहीं, दो ट्रकों में आग लगी नजर आ रही है। इस फिल्म को मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की पहली बड़े बजट वाली फिल्म बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Diwali 2023: इस दिवाली मन में हौसलों का दीया जलाएं, बोनी कपूर से सीखें, बच्चों के दिल को ऐसे रोशन करना
शुरू हो चुकी है शूटिंग
बता दें कि 'एल2ई - एमपुराण' की शूटिंग पांच अक्टूबर को शुरू हुई है। लाइका प्रोडक्शंस इस बड़े बजट प्रोजेक्ट को बनाने में पैसा लगा रही है। यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज होगी। पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निर्देशित 'एल2ई - एम्पुराण' को मुरली गोपी ने लिखा है, जिसमें निर्मल सहदेव रचनात्मक निर्देशक हैं।