फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dragon: 'ट्रिगर दबाकर अफसोस नहीं करता..', शैतान बनकर एनटीआर ने फिर चौंकाया; 'ड्रैगन' की फर्स्ट ग्लिम्प्स रिलीज

Wed, 20 May 2026 12:02 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dragon First Glimpse Released: जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की अपकमिंग फिल्म 'ड्रैगन' की फर्स्ट ग्लिम्प्स रिलीज हो गई है। एनटीआर इसमें खास लुक में नजर आए हैं। फिल्म की कहानी अफीम और इससे बनने वाली हेरोइन के व्यापारियों के साम्राज्य से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
ड्रैगन - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर उर्फ तारक आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'ड्रैगन' के मेकर्स ने फिल्म की एक झलक फैंस के साथ साझा की है। साढ़े 4 मिनट की इस फर्स्ट ग्लिम्प्स से फिल्म की कहानी के बारे में काफी कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन

वैसे तो इस टीजर में काफी कुछ खास है पर सबसे ज्यादा खास है जूनियर एनटीआर की झलक, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। इस खबर में जानिए इस फर्स्ट ग्लिम्प्स में क्या है खास?

ड्रैगन - फोटो : यूट्यूब
क्या है फिल्म की कहानी?
चार मिनट 29 सेकेंड के फर्स्ट ग्लिम्प्स में दिखाया गया है कि अंग्रेज भारत में आए तो मसालों और स्टील का कारोबार करने के लिए थे लेकिन यहां उन्होंने अफीम और फिर हेरोइन की खेती करनी शुरू कर दी। वो यहां हेरोइन उगाते थे और पूरी दुनिया में इसका कारोबार करते थे। जब वाे देश छोड़कर चले गए तो यहां हेरोइन के कारोबार के लिए संघर्ष होता रहा।

ड्रैगन - फोटो : यूट्यूब
शैतान बने हैं जूनियर एनटीआर
फर्स्ट ग्लिम्प्स में जूनियर एनटीआर को एक विलेन के रूप में दिखाया गया है। वो अफगान ट्रेडिंग कंपनी के प्रमुख हत्यारे लूगर बने हैं। वह इतने खतरनाक रोल में हैं कि उन्हें पता नहीं कि उन्होंने अब तक कितने मर्डर किए हैं। मेकर्स ने उन्हें खुदा के हाथों बनाए शैतान की तरह इंड्रोड्यूस किया।
ट्रेलर में उनका एक डायलागॅ है, 'खुदा की एक महर है मुझ पर.. ट्रिगर दबाकर अफसोस नहीं करता।'
वहीं एक और सीन में वो कहते हैं, 'साेते वक्त सपने में उनकी शक्ल नहीं आती जिनको मारा है। सिर्फ उनकी आती है जो अभी तक बचे हैं। भटकते हुए भी मेरे सपनों में मत आ जाना..।'




कब रिलीज होगी 'ड्रैगन'?

फिल्म 'ड्रैगन' एक पैन इंडिया फिल्म है, जो एक्शन से भरपूर होगी। इसका निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर अहम किरदार में हैं। फिल्म को बनाने में बड़ा बजट लगा है। यह फिल्म अगले साल यानी 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ड्रैगन - फोटो : यूट्यूब
अनिल कपूर होंगे मेन हीरो?
वहीं इस फर्स्ट ग्लिम्प्स के अंत में अनिल कपूर की झलक सामने आती है। वो इसमें एक हीरो के रोल में हैं। फिल्म में अनिल, नारकोटिक्स ब्यूरो के प्रमुख रघुवीर राठौड़ के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा बीजू मेनन और रुक्मिणी वसंत समेत कई कलाकार होंगे।
विज्ञापन

ड्रैगन - फोटो : यूट्यूब
'ड्रैगन' के लिए एनटीआर ने किया ट्रांसफॉर्मेशन
इस फिल्म की झलक सामने आने के बाद से एनटीआर फिर चर्चा में हैं। वो इससे पहले भी कई फिल्मों में अपना लुक बदल चुके हैं। कभी वो फिट तो कभी फैंटास्टिक नजर आए हैं पर एक्टर का यह लुक तो जरूरत से ज्यादा लीन है। यहां वो कई सीन में पहचान में भी नहीं आ रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें