फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush: नेशनल अवॉर्ड जीतने पर धनुष ने जाहिर की खुशी, खास पोस्ट शेयर कर लिखा इमोशनल नोट; फैंस का किया धन्यवाद

Sun, 19 Jul 2026 01:17 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanush: एक्टर धनुष ने नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद एक भावुक नोट शेयर किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानिए पोस्ट में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
धनुष - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनुष ने फोटो शेयर कर बताया कि उन्हें फिल्म ‘रायन’ के लिए बेस्ट रीजनल फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला है। वहीं फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ के लिए उन्हें स्पेशल मेंशन (बेस्ट एक्टर) का सम्मान भी मिला है। एक्टर ने एक इमोशनल नोट भी लिखा। 

धनुष ने लिखा इमोशनल नोट 

विज्ञापन

इस नोट में उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सभी का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, ‘मैं बेहद विनम्र और भावुक हूं कि मुझे ये सम्मान मिला। ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। धनुष ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की ज्यूरी और सिलेक्शन कमेटी का धन्यवाद किया। साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया को भी सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा।

रायन - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanushkraja

फैंस को दिया खास क्रेडिट
धनुष ने अपने फैंस को अपनी ताकत बताया। उन्होंने कहा, ‘ये मेरा तीसरा नेशनल अवॉर्ड है एक्टर के तौर पर और डायरेक्टर के रूप में पहला। ये सब मेरे फैंस की वजह से संभव हो पाया है। दिल से धन्यवाद।’

‘कैप्टन मिलर’ से खास जुड़ाव
उन्होंने बताया कि ‘कैप्टन मिलर’ उनके दिल के बहुत करीब है और वो इसे अपनी अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस मानते हैं। ऐसे में इस फिल्म के लिए मिला सम्मान उनके लिए और भी खास है।

विज्ञापन

धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम @dhanushkraja

डायरेक्टर के रूप में पहली जीत
धनुष को ‘रायन’ के लिए मिला ये अवॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि ये उनका पहला नेशनल अवॉर्ड बतौर डायरेक्टर है। उन्होंने इसे एक ऐसा पल बताया जिसे वो हमेशा याद रखेंगे। धनुष ने नोट की शुरुआत में ‘ओम नमः शिवाय’ और आखिर में ‘हर हर महादेव’ लिखकर इस नोट को और स्पेशल बना दिया। 

ये भी पढ़े- रणदीप हुड्डा को 'स्वातंत्र्यवीर सावरकर' के लिए नेशनल अवॉर्ड, बोले- ‘ये मेरे करियर की सबसे मुश्किल फिल्म रही’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें