साउथ के बेहतरीन अभिनेता धनुष अपनी अपकमिंग फिल्म 'कारा' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में, धनुष ने अपने करियर के बारे में बात की है। उन्होंने बताया है कि करियर की शुरुआत में मजाक उड़ाए जाने के बावजूद उन्हें हमेशा खुद पर भरोसा रहा।
धनुष को दी गई बाइक की नंबर प्लेट
इवेंट में, जब धनुष को उनकी फिल्म 'पोल्लाधवन' की निशानी के तौर पर बाइक की नंबर प्लेट दी गई, तो एक्टर ने उसे वहां मौजूद दर्शकों को दिखाया और मुस्कुराए। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म एक ऐसे शख्स की कहानी है, जिसकी जिंदगी एक बाइक खरीदने के बाद बेहतर हो जाती है। बाइक चोरी होने के बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह से उलट-पुलट हो जाती है। इस फिल्म को काफी तारीफ मिली थी।
कारा ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन सी फिल्म थी टर्निंग पॉइंट
धनुष ने माना कि यह फिल्म उनके करियर का एक अहम मोड़ थी। उन्होंने कहा, 'पोल्लाधवन मेरे लिए एक टर्निंग पॉइंट थी। उससे पहले, लोग मुझे बहुत दुबला-पतला कहते थे। जब मैं अचानक सिक्स-पैक के साथ सामने आया, तो लोगों ने मेरे शरीर के लिए तालियां बजाईं। सीटियां बजाई। यह मेरे लिए एक बहुत ही खास फिल्म थी।'
Kara Trailer: जारी हुआ कारा' का ट्रेलर, खाड़ी युद्ध के असर से बचने के लिए धनुष ने चुना मुश्किल रास्ता
धनुष के मिले नेशनल अवॉर्ड
इवेंट में धनुष ने कहा 'अगर मैं 2002-2003 के आस-पास लोगों से कहता कि मुझे नेशनल अवॉर्ड मिलेगा, तो शायद सब मुझ पर हंसते। लेकिन मैंने पूरी शिद्दत से यह ठान लिया था कि एक दिन मैं नेशनल अवॉर्ड जरूर जीतूंगा। फिर वह समय आ ही गया।'
धनुष ने फिल्म 'आडुकलम' (2010) में अभिनय के लिए अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीता था। उन्होंने 'असुरन' (2019) के लिए एक और नेशनल अवॉर्ड जीता।
कारा
- फोटो : सोशल मीडिया
'कारा' के बारे में
फिल्म 'कारा' में, धनुष एक ऐसे डाकू का किरदार निभा रहे हैं जो दिन-दहाड़े बैंकों में डकैती डालता है। फिर अपने किए की सजा भुगतता है। फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी तारीफ मिली है। इस फिल्म में मामिता बैजू और सूरज वेंजारामूडु भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।