फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanush: क्या विजय थलापति के बाद राजनीति में कदम रखने वाले हैं धुनष? वायरल वीडियो देखकर फैंस ने दी प्रतिक्रिया

Mon, 27 Jul 2026 08:56 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanush Enter In Politics Speculation: फिल्मी सितारों का राजनीति में कदम रखना कोई नई बात नहीं है। अभिनेता विजय ने फिल्मी दुनिया छोड़कर तमिलनाडु के सीएम बनने तक का सफर तय किया। अब अटकलें  लग रही हैं कि अभिनेता धनुष भी राजनीति में कदम रखने वाले हैं।

विज्ञापन
अभिनेता धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम-@dhanushkraja
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता धनुष फिल्मों के अलावा समाज सेवा के काम में भी काफी सक्रिय रहते हैं। रविवार को उनके फैंस ने एक ब्लड डोनेशन कैंप लगाया था। इस कार्यक्रम में धनुष भी शामिल हुए। उन्होंने वहां पर एक भाषण दिया, जिसे सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स, फैंस को लगा कि वह भी राजनीति में कदम रखने वाले हैं। जानिए, वायरल वीडियो में धनुष ने ऐसा क्या कहा? 

विज्ञापन


धनुष की बातों ने फैंस के बीच भर दिया जोश
अभिनेता धनुष ने कार्यक्रम में कहा, ‘इतने सारे लोग एक जगह जमा हुए हैं। इस तरह की एकता में बहुत बड़ी ताकत होती है। हमें उस एकता को एक मकसद देना होगा। सिर्फ ऑडियो लॉन्च और मीटअप से आगे बढ़कर हमें भलाई के और भी कामों में शामिल होना होगा। अपने इलाके के लोगों और अपने आस-पास रहने वाले परिवारों की जरूरतों को समझें और हर संभव तरीके से उनकी मदद करें। आप उनकी जो भी मदद कर सकते हैं, जरूर करें। मुझे आप पर और भी गर्व महसूस होना चाहिए। मुझे यकीन है कि आप ऐसा करेंगे।’
आगे वीडियो में वह किसी राजनेता की तरह फैंस का अभिवादन करते दिखे। इस माैके पर धनुष भी जोश से भरे हुए थे। 

फैंस ने भाषण पर क्या रिएक्शन दिए
जब फैंस ने सोशल मीडिया पर धनुष का वीडियाे देखा तो उन्होंने रिएक्शन भी दिए। एक फैन ने एक्स (ट्विटर) पर कमेंट किया, ‘धनुष ने अपनी राजनीतिक एंट्री का मजबूत संकेत दिया।’ इसी तरह एक अन्य फैन ने लिखा, ‘जल्द ही राजनीति में एंट्री।’ इसी तरह के कमेंट्स कई फैंस ने धनुष को लेकर सोशल मीडिया पर किए हैं। 
विज्ञापन

 


 

 

विज्ञापन

अभिनेता धनुष - फोटो : इंस्टाग्राम-@dhanushkraja
करियर फ्रंट पर क्या कर रहे हैं धनुष?
इस साल धनुष की एक फिल्म 'कारा' रिलीज हुई। इसके अलावा वह 'ओम चैप्टर 1' भी कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों जारी है। धनुष सिर्फ दक्षिण भारतीय फिल्मों में ही काम नहीं करते हैं। वह हिंदी फिल्मों में भी नजर आते हैं। पिछले साल उन्होंने 'तेरे इश्क में' नाम की एक फिल्म की थी, इसमें उनके अपोजिट कृति सेनन नजर आई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें