ममूटी
- फोटो : सोशल मीडिया
ममूटी का शानदार फिल्मी सफर
74 वर्षीय ममूटी ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में आई मलयालम फिल्म 'विल्कनंदु स्वप्नंगल' से की थी। 1983 में आई फिल्म 'संध्याक्कु विरिंजा पूवु' उनकी पहली बड़ी हिट रही, जिसने उन्हें एक बड़ा स्टार बना दिया। पिछले 40 से ज्यादा साल में उन्होंने मलयालम, तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय किया है। उन्हें कई राष्ट्रीय और फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं।
इससे पहले साल 1998 में उन्हें 'पद्म श्री' से भी सम्मानित किया जा चुका है। ममूटी को आखिरी बार साल 2026 में आई जासूसी फिल्म 'पैट्रियट' में देखा गया था, जिसमें उनके साथ मोहनलाल और फहाद फासिल भी थे।