क्या बोले धनुष?
हालात के बारे में पता चलने पर धनुष ने एक्स पर इस घटना के लिए खेद जताया। निराश होकर घर लौटने वाले फैंस को संबोधित करते हुए उन्होंने लिखा, 'मुझे इस बात का गहरा दुख है कि जिन हजारों फैंस के पास टिकट थे, वे अंदर नहीं जा सके और उन्हें वापस लौटना पड़ा।'
धनुष ने ली जिम्मेदारी
'इडली कड़ाई' के अभिनेता ने कहा कि वह इस बात में नहीं पड़ना चाहते कि गलती किसकी थी। उन्होंने इस चूक की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली। उन्होंने आगे कहा, 'मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और खेद व्यक्त करता हूं। यह सुनिश्चित करना मेरी जिम्मेदारी है कि ऐसा दोबारा न हो।'