फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaantha Teaser: दुलकर सलमान के जन्मदिन पर ‘कांथा’ का टीजर रिलीज, सिनेमा के साथ दिखा पिता-बेटा का टकराव

Mon, 28 Jul 2025 10:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में साउथ एक्टर दुलकर सलमान की अपकमिंग फिल्म ‘कांथा’ का टीजर रिलीज हुआ। यह टीजर एक्टर के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया है। जानिए, क्या खास है इस टीजर में।
विज्ञापन
फिल्म 'कांथा' का टीजर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म के टीजर में 1950 का दशक दिखाया गया। जहां एक फिल्ममेकर अपने बेटे (दुलकर सलमान) को बचपन से हीरो बनाने की तैयारी करता है। लेकिन आगे चलकर इस वजह से पिता और बेटे के रिश्ते में दूरी आती है, टकराव बढ़ता है। फिल्म पिता और बेटे के रिश्ते की कई परतें खोलती है। साथ ही सिनेमा काे लेकर कुछ लोगों के जुनून की बात भी करती है। 

टीजर में दिखा दुलकर सलमान का अलग अंदाज 

विज्ञापन

सेल्वराज सेल्वमणि निर्देशित फिल्म ‘कांथा’ के टीजर में दुलकर सलमान का अलग ही अंदाज नजर आया। पहले वह पिता का कहा मानने वाले बेटे के किरदार में दिखते हैं। अचानक टीजर आगे बढ़ता और वह बिल्कुल बदल जाते हैं। अपने पिता के सामने ही खड़े हो जाते हैं। दोनों के बीच का टकराव एक फिल्म मेकिंग के दौरान दिखाया जाता है। 

 

ये है फिल्म की स्टार कास्ट 
इस फिल्म में दुलकर सलमान के अलावा समुथिरकानी लीड रोल में हैं, वह फिल्म में अय्या नाम का किरदार निभा रहे हैं। अय्या, दुलकर सलमान के किरदार के पिता हैं और एक जुनूनी फिल्ममेकर भी। अय्या एक हॉरर फिल्म बनाना चाहते हैं, जो साउथ की पहली हॉरर फिल्म बताई जाती है। ‘कांथा’ में हीरोइन के रोल में भाग्यश्री बोरसे हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें