नानी ने की 'डकैत' की समीक्षा
साउथ अभिनेता नानी ने फिल्म 'डकैत' देखने के बाद फिल्म की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इसे दिल को छू लेने वाली सच्ची ब्लॉकबस्टर बताया। नानी ने कहा कि आदिवी शेष का यह अब तक का सबसे बेहतरीन अभिनय है।
नानी का पोस्ट
नानी ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि फिल्म की कहानी, पटकथा और टीम का काम शानदार है। उन्होंने मृणाल ठाकुर की खास तारीफ की और कहा कि उन्होंने अपने किरदार में पूरी तरह खुद को समा लिया है। नानी ने फिल्म को साल की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक बताया।
आदिवी शेष ने किया धन्यवाद
आदिवी शेष ने आदित्य धर की इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आदिवी ने एक्स पर लिखा,
फिल्म 'डकैत' की कहानी और स्टार कास्ट
'डकैत' की कहानी एक कैदी (आदिवी शेष) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह अपनी पुरानी प्रेमिका (मृणाल ठाकुर) से बदला लेना चाहता है, जिसने उसे धोखा दिया था। यह फिल्म तेलुगु और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन शेनिल देव ने किया है। इस फिल्म में आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी, सुनील और बाकी कलाकारों ने सहायक भूमिका निभाई है।