नितिन और श्रीलीला की आने वाली फिल्म ‘रॉबिनहुड’ सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फैंस में इस फिल्म को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। फिल्म के निर्माता भी इसके प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। रिलीज की तारीख करीब आते ही फिल्म से जुड़ी नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं।
हाल ही में ‘रॉबिनहुड’ के निर्माताओं ने एक खास फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज किया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेटर डेविड वॉर्नर नजर आए। पोस्टर के साथ लिखा गया, “मैदान पर चमकने और अपनी छाप छोड़ने के बाद अब उनकी बारी सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने की है। ‘रॉबिनहुड’ में एक रोमांचक कैमियो के साथ डेविड वॉर्नर का भारतीय सिनेमा में स्वागत है।” Aamir Khan: ‘चल झूठा…’, आमिर खान के इस दावे को नेटिजन्स ने कहा फेक; पेश किए कई सारे तथ्य
‘रॉबिनहुड’ को मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म के निर्देशक वेंकी कुदुमुला हैं। फिल्म के म्यूजिक की कमान जीवी प्रकाश कुमार के हाथों में है। जल्द ही फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज होने वाला है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 28 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देे वाली है। Alia Bhatt Birthday: पूजा भट्ट ने शेयर की आलिया भट्ट की बचपन की दुर्लभ तस्वीर, यूजर कर रहे कमेंट