फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

D Gukesh: रजनीकांत ने की डी गुकेश से मुलाकात, शिवकार्तिकेयन शतरंज के चैंपियन को दिया ये खास तोहफा

Thu, 26 Dec 2024 01:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ के दो बड़े सितारे रजनीकांत और शिवकार्तिकेयन ने हाल ही में डी गुकेश से मुलाकात की। दोनों सितारों के साथ विश्व चैंपियन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
विज्ञापन
रजनीकांत और शिवकार्तिकेयन के साथ डी गुकेश - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुकेश डी ने हाल ही में शतरंज में सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। 11 साल बाद शतरंज चैंपियनशिप को भारत वापस लाने वाले इस किशोर को अब देशभर से सराहना मिल रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Baby John Day 1 Collection: पहले दिन ही 'बेबी जॉन' का हुआ बंटाधार, ओरिजनल फिल्म 'थेरी' जितनी भी नहीं हुई कमाई

गुकेश ने रजनीकांत के साथ साझा की तस्वीरें
गुकेश और उनके माता-पिता ने हाल ही में चेन्नई में सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात। गुकेश ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह रजनीकांत के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "सुपरस्टार रजनीकांत सर, आपकी शुभकामनाओं और समय देने के लिए धन्यवाद। आपके साथ बिताया वक्त और आपकी सलाह हमारे लिए बहुत कीमती है।"

शिवकार्तिकेयन ने दिया खास तोहफा
इसके बाद गुकेश ने 'अमरण' स्टार शिवकार्तिकेयन से भी मुलाकात की। अभिनेता ने उन्हें एक शानदार घड़ी तोहफे के रूप में दी। गुकेश ने अपनी पोस्ट में लिखा, "शिवकार्तिकेयन सर के साथ शानदार समय बिताया। इतने व्यस्त होने के बावजूद उन्होंने हमारे साथ समय बिताया।"
विज्ञापन

ये सितारे भी दे चुके हैं बधाई
गुकेश को उनकी जीत के बाद बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, मोहनलाल, महेश बाबू जैसे कई बड़े सितारों से शुभकामनाएं मिल चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दे चुके हैं। गुकेश ने 12 दिसंबर 2024 को सिंगापुर में एक रोमांचक फिनाले में चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे कम उम्र के शतरंज विश्व चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें