फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajinikanth: ‘कुली’ के बंपर कलेक्शन के बाद रजनीकांत का वर्कआउट वीडियो वायरल, 74 की उम्र में डंबल्स उठाते दिखे

Fri, 15 Aug 2025 12:15 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajinikanth Workout Viral Video: 14 अगस्त को साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ रिलीज हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन छपरफाड़ कमाई की। इसी बीच रजनीकांत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह जबरदस्त वर्कआउट करते नजर आए। 

विज्ञापन
वायरल वीडियो में वर्कआउट करते हुए रजनीकांत - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

74 साल के रजनीकांत ने इस उम्र में भी अपनी फिटनेस को बरकरार रखा है। वह अब भी फिल्मों में एक्शन करते हैं। हालिया रिलीज फिल्म ‘कुली’ में अपने एक्शन, एक्टिंग के यूनीक स्टाइल से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है। रजनीकांत की फिटनेस इस उम्र में भी कमाल की है, इसका राज है कि वह खूब वर्कआउट करते हैं। उनका एक वर्कआउट वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

डंबल उठाते हुए नजर आए रजनीकांत 

विज्ञापन

वायरल वीडियो में रजनीकांत अपने फिटनेस ट्रेनर के साथ नजर आ रहे हैं। वह पहले डंबल्स उठाते हुए नजर आते हैं। इसके बाद बाकी एक्सरसाइज भी करते हैं। वर्कआउट के बाद वह मुस्कुराते हुए वीडियो में दिखे। फिटनेस ट्रेनर के सामने वह अपनी मसल्स को दिखाते भी हैं।  
 

 

फिल्म ‘कुली’ ने किया छपरफाड़ कलेक्शन 

विज्ञापन

रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही कमाल कर दिया। इसने छपरफाड़ कमाई की है। पहले दिन इस फिल्म ने 65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन भी 9 करोड़ रुपये (दोपहर तक का शुरुआती आंकड़ा) की कमाई की है। ‘कुली’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 74.04 करोड़ रुपये हो चुका है। 

ये खबर भी पढ़ें: 50 Years of Rajnikanth: 'शिवाजी' से लेकर 'चिट्टी' तक, हिंदी दर्शकों के लिए यादगार हैं रजनीकांत के ये 10 किरदार 

करियर को भी पूरे हुए पचास साल 
‘कुली’ की रिलीज के दिन ही रजनीकांत के सिनेमाई करियर को भी पचास साल पूरे हुए। इस मौके का जश्न भी उनके फैंस ने मनाया है। साथ ही कई कलाकारों ने भी रजनीकांत को करियर की गोल्डन जुबली पूरी होने पर बधाई दी है।  साउथ के पॉपुलर एक्टर कमल हासन ने भी रजनीकांत की एक्टिंग जर्नी को सराहा और उनको बधाई दी है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें