सैम सीएस ने भी दिया है बैकग्राउंड म्यूजिक
कुछ समय पहले पहले संगीतकार थमन ने पुष्टि करते हुए कहा था कि वे फिल्म का हिस्सा हैं, लेकिन पूरी फिल्म के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक नहीं तैयार करेंगे। अब, सैम सीएस ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने 'पुष्पा 2' के बैकग्राउंड स्कोर पर काम किया है।
सोशल मीडिया पर दिया फिल्म की टीम को धन्यवाद
सैम सीएस ने इस बारे में अपनी खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "पुष्पा 2 पर काम करना मेरे लिए एक जबर्दस्त यात्रा रही है। मुझे चुनने और मुझे ब्रैकग्राउंड म्यूजिक पर काम करने का यह अद्भुत अनुभव देने के लिए धन्यवाद मैत्री मूवी मेकर्स। यह मेरे निर्माता रविशंकर नवीनयरनेनी और के जबर्दस्त समर्थन और विश्वास के बिना संभव नहीं हो सकता था। अल्लू अर्जुन सर, आपका धन्यवाद, आपकी बैकग्राउंड म्यूजिक की रचना ने मुझे अतिरिक्त ऊर्जा दी। उन्होंने निर्देशक सुकुमार और संपादक नवीन नूली का भी धन्यवाद करते हुए लिखा, "सुकुमार सर के साथ काम करना एक अलग अनुभव था, खासकर उन जबरदस्त लड़ाई सीन और क्लाइमैक्स पर काम करना बहुत खास था।"