एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के बेटे जेसन संजय अपनी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म 'सिग्मा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले, युवा डायरेक्टर ने अपने शुरुआती इंटरव्यू में से एक में सिनेमा में अपने सफर के बारे में बात की। इस बातचीत में जेसन ने अपने सपनों के कोलैबोरेशन के बारे में बताया।
जेसन स्टैथम
- फोटो : इंस्टाग्राम@jasonstatham
पिता को कास्ट करना चाहते हैं संजय
बिहाइंडवुड्स टीवी से बातचीत में जेसन संजय से पूछा गया कि वह हॉलीवुड एक्टर जेसन स्टैथम के साथ जोड़ी बनाने के लिए वह किस तमिल एक्टर को चुनेंगे, तो जेसन ने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दिया, 'मेरे पापा (विजय)। यह दोनों के बीच एक शानदार सहयोग साबित होगा।' फिर उन्होंने मजाक में कहा कि उनके इस जवाब से सोशल मीडिया पर मीम्स और मजाक बन सकते हैं।
जेसन संजय
- फोटो : एक्स
सेट पर जाने का पड़ा असर
जेसन ने थलपति विजय का बेटा होने के बावजूद एक्टिंग के बजाय फिल्ममेकिंग को चुनने के अपने फैसले के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया 'बचपन से ही मुझे सेट पर जाने का मौका मिलता रहा। यह मेरे लिए एक विशेषाधिकार था। मुझे अच्छा अनुभव मिला। मैं वहां सहज महसूस करने लगा। सेट पर जाना मेरे जीवन का एक सामान्य हिस्सा बन गया। इसलिए, वहीं से मेरी दिलचस्पी जगी।'
थलापति विजय
- फोटो : इंस्टाग्राम
सिनेमा में नहीं जाना चाहते थे जेसन
जेसन ने बताया कि सिनेमा हमेशा से उनका पहला करियर लक्ष्य नहीं था। उन्होंने कहा, 'शुरू में मैं पायलट बनना चाहता था। बीच में, मेरी दिलचस्पी क्रिकेटर बनने में भी थी। 11वीं और 12वीं क्लास के दौरान ही मैंने सिनेमा में दिलचस्पी लेना शुरू किया। कॉलेज में मैं फिल्ममेकिंग करना चाहता था।'
उन्होंने कहा कि कहानी सुनाना हमेशा से उनके लिए स्वाभाविक रहा है और आखिरकार इसी ने उन्हें निर्देशन की ओर प्रेरित किया।