फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त तक के लिए टली सीएम विजय और संगीता के तलाक के केस की सुनवाई, अभिनेता पर लगे हैं ये आरोप

Mon, 15 Jun 2026 12:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

CM Vijay And Sankgeetha Case: सीएम विजय और संगीता के तलाक के मामले में नया मोड़ आया है। आज एक अदालत में उनके तलाक के केस की सुनवाई हुई। अब इसे 7 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन
सीएम वीजय, संगीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि वह और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम की तलाक की अर्जी पर सोमवार सुबह चेंगलपट्टू महिला अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई को 7 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन


20 अप्रैल को पेश नहीं हुआ कपल
आपको बता दें कि फरवरी में संगीता ने तलाक की अर्जी दाखिल की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि विजय का किसी और महिला के साथ अफेयर चल रहा था। यह मामला शुरू में 20 अप्रैल के लिए लिस्ट किया गया था। जब विजय और संगीता पहली सुनवाई के लिए पेश नहीं हुए, तो चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट ने उन्हें 15 जून को पेश होने का आदेश दिया था।

विजय और पूर्व पत्नी संगीता सोरनलिंगम - फोटो : सोशल मीडिया
विजय पर अफेयर का आरोप
संगीता के मुताबिक उन्हें 2021 में पता चला था कि विजय का किसी दूसरी महिला के साथ अफेयर है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने विजय से इस बारे में बात की, तो उन्होंने बार-बार भरोसा दिलाया कि वे यह रिश्ता खत्म कर देंगे।
अर्जी में दावा किया गया कि उन्होंने न केवल रिश्ता जारी रखा, बल्कि उस अभिनेत्री के साथ ट्रिप पर भी गए और इवेंट्स में भी शामिल हुए।

बच्चों को होना पड़ा शर्मिंदा
याचिका में यह भी बताया गया कि इस मामले की वजह से उनके दो बच्चों, जेसन संजय और दिव्या साशा, को अपमानित होना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि उस अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर विजय के साथ बाहर घूमने-फिरने की तस्वीरें शेयर की थीं।

विजय संगीता - फोटो : इंस्टाग्राम@sangeethavijay__official
संगीता पर लगी आर्थिक पाबंदी
संगीता ने यह भी आरोप लगाया कि विजय ने उन्हें पहले मिलने वाली सुविधाएं बंद कर दीं और उन पर आर्थिक पाबंदियां लगाईं। यहां तक कि उनके कहीं आने-जाने पर भी रोक लगा दी।

कब हुआ थी शादी?
अपनी अर्जी में उन्होंने फिर से कहा कि उन्हें बहुत ज्यादा मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा। इन दावों के आधार पर, स्पेशल मैरिज एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत तलाक का मामला दायर किया गया।
विजय और संगीता की शादी 1999 में हुई थी और अब वे अपनी 27 साल पुरानी शादी को खत्म करना चाहते हैं।
विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
विजय का काम
काम की बात करें तो, विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कझगम' (टीवीके) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की। उन्होंने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।
उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन', जो जनवरी में रिलीज होने वाली थी, अभी भी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के पास अटकी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें