साउथ के दिग्गज कलाकार चिरंजीवी जल्द ही एक टॉक शो में नजर आने वाले हैं। मंगलवार को इसका प्रोमो जारी हुआ। इसमें मेगास्टार एक बिल्कुल नए और बेबाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस शो में वह सिनेमा और अन्य क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों के साथ बातचीत करते दिखेंगे।
विज्ञापन
लगभग पांच दशकों तक बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, मेगास्टार चिरंजीवी अब एक टॉक-शो होस्ट की नई भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। इस शो का नाम 'चिरंजीवीज मेगावर्स' है।
Trending Videos
चिरंजीवी
- फोटो : यूट्यूब
प्रोमो में क्या है?
यह प्रोमो चिरंजीवी की शानदार फिल्मी छवि और सिनेमा में उनके 48 साल के सफर को दर्शाता है। 'चिरा-जीवी' नाम में 'N' अक्षर का गायब होना उनके अगले कदम की ओर इशारा करता है। शो में मेगास्टार दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ, अलग-अलग क्षेत्रों की बड़ी हस्तियों के साथ खुलकर बातचीत करते नजर आएंगे।
चिरंजीवी
- फोटो : यूट्यूब
शो में क्या होगा अभिनेता का रोल?
'चिरंजीवीज मेगावर्स' नाम के इस शो में दर्शक उन्हें अपनी सार्वजनिक छवि से हटकर खुलकर बातचीत करते हुए देखेंगे। शो के निर्माताओं के अनुसार चिरंजीवी इसमें एक सहज, हाजिरजवाब और बेबाक अंदाज में नजर आएंगे। इसमें वह सिनेमा, खेल और पॉपुलर कल्चर की हस्तियों के साथ बातचीत करेंगे। अभिनेता ने खुद इस शो को 'इधि ना अड्डा' (यह मेरा इलाका है) का नाम दिया है।
चिरंजीवी
- फोटो : यूट्यूब
शो में कौन-कौन हो सकता है शामिल?
इस शो में कमल हासन, नागार्जुन, प्रभास, ब्रह्मानंदम, संदीप रेड्डी वांगा, रवि तेजा, नानी और बॉबी कोल्ली जैसी कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। 'चिरंजीवीज मेगावर्स' 30 नवंबर को शाम 4:30 बजे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। यह शो चिरंजीवी के करियर में एक नया और दिलचस्प अध्याय जोड़ने जा रहा है।