फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chiranjeevi: सुपरस्टार चिरंजीवी ने दिया अगली फिल्म पर अपडेट, जानिए कब रिलीज होगा 'विश्वम्भरा' का टीजर

Thu, 21 Aug 2025 09:59 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chiranjeevi Vishwambhara Teaser Update: मेगास्टार चिरंजीवी ने खुद अपनी आगामी तेलुगु फिल्म 'विश्वम्भरा' के बारे में अपडेट शेयर किया है। उन्होंने यह अपडेट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन
चिरंजीवी- 'विश्वम्भरा' - फोटो : इंस्टाग्राम@uvcreationsofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'विश्वम्भरा' का निर्देशन बिम्बिसार फेम वशिष्ठ मल्लीदी ने किया है। इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ तृषा कृष्णन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 'विश्वम्भरा' को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है और यही वजह है कि चिरंजीवी ने खुद सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के बारे में अहम जानकारी शेयर की है।

विज्ञापन

'विश्वम्भरा' के बारे में अहम जानकारी
चिरंजीवी ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी बहु्प्रतीक्षित फिल्म 'विश्वम्भरा' को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में चिरंजीवी ने फिल्म को लेकर अहम जानकारी शेयर की है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेगास्टार चिरंजीवी ने विश्वम्भर के बारे में अपने प्रशंसकों और दर्शकों के लिए एक निजी नोट साझा किया। आइए आज शाम 6.06 बजे MEGABLASTTEASER के साथ मेगा जन्मदिन का जश्न मनाएं , मेगा मास बियॉन्ड यूनिवर्स।' दरअसल, कल 22 अगस्त को चिरंजीवी का जन्मदिन है, इसलिए निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें चिरंजीवी फिल्म की देरी के कारणों को समझाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे भाग में देरी का क्या कारण है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि इसका टीजर आज शाम 6:06 बजे जारी किया जाएगा। अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म 2026 की गर्मियों में दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

विज्ञापन

फिल्म 'विश्वम्भरा' के बारे में
'विश्वम्भरा' में बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में चिरंजीवी और तृषा कृष्णन के अलावा आशिका रंगनाथ भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। यूवी क्रिएशंस ने इस मेगा प्रोजेक्ट का निर्माण किया है और ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरवानी ने संगीत दिया है।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों छाप रही है ‘महावतार नरसिम्हा’, जानें 27वें दिन का कलेक्शन...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें