चिरंजीवी ने राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर दिल से बात की है। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे पर बहुत गर्व है, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी माना कि उन्हें थोड़ी सी जलन भी महसूस हुई।
फिल्म को लेकर क्या बोले चिरंजीवी?
चिरंजीवी ने बताया कि ‘पेद्दी’ वैसी ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जैसी फिल्म करने की इच्छा उनके मन में लंबे समय से थी। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सिर्फ एक कमर्शियल एंटरटेनर नहीं है, बल्कि इसमें एक अच्छी सीख और प्रेरणा देने वाला संदेश भी है।
एक बातचीत के दौरान चिरंजीवी ने कहा, ‘आजकल कुछ लोग कह रहे हैं कि राम चरण, चिरंजीवी से भी बेहतर हैं। एक पिता के तौर पर मुझे इस बात पर बहुत गर्व है। लेकिन एक अभिनेता के तौर पर इसे स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल होता है।’
राम चरण
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा रोल करना चाहते थे चिरंजीवी
उन्होंने आगे बताया कि वह हमेशा से एक स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्म करना चाहते थे। उन्होंने कहा, ‘जब मुझे ऐसे मौके नहीं मिल रहे थे, तब हिंदी फिल्म ‘दंगल’ आई। उसे देखने के बाद मैंने सोचा कि मुझे भी ऐसी ही फिल्म करनी है। लेकिन मेरे पास कभी ऐसी कहानी लेकर कोई निर्देशक नहीं आया।’
ये भी पढ़ें- अक्षय-कमल हासन के साथ की फिल्में, लोग बुलाते थे माधुरी की हमशक्ल; इस एक्ट्रेस ने क्यों इंडस्ट्री से बनाई दूरी?
फिल्म 'पेद्दी'
- फोटो : X
4 जून को रिलीज हो गई है ‘पेद्दी’
राम चरण 'पेद्दी' में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वह एक ऐसे गांव के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो एक स्पोर्ट्स स्टार होने के साथ-साथ एक कम्युनिटी लीडर भी है। इसमें जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु भी अहम भूमिकाओं में हैं।