फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chiranjeevi: चिरंजीवी ने 101वीं जयंती पर एनटी रामा राव को किया याद, सरकार से की भारत रत्न देने की अपील

Tue, 28 May 2024 04:41 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी ने एनटी रामा राव की 101वीं जयंती पर उन्हें याद किया। साथ ही, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने भारत सरकार से पूर्व मुख्यमंत्री को भारत रत्न देने की मांग भी की। 
विज्ञापन
चिरंजीवी, एनटी रामाराव - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता चिरंजीवी तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। दक्षिण भारत में उन्हें मेगास्टार कहकर भी पुकारा जाता है। हाल ही में अभिनेता ने अविभाजित आंध्र प्रदेश के सीएम एनटी रामा राव को उनकी 101वीं जयंती पर श्रद्धांजलि  दी। उन्होंने एक्स पर एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए केंद्र सरकार से एनटीआर को भारत रत्न से सम्मानित करने का अनुरोध भी किया।

विज्ञापन

Panchayat Season 3 Review: सितारा की चाल सी सुस्त पड़ी ‘पंचायत’ की कहानी, इस बार मुरझाए दिखे फुलेरा के फूल

चिरंजीवी ने की भारत रत्न देने की मांग
चिरंजीवी ने लिखा, ''कुछ लोगों की लोकप्रियता अमर होती है। वे भावी पीढ़ियों के लिए एक शाश्वत उदाहरण हैं। हम आज नंदमुरी तारक रामा राव को याद कर रहे हैं। मेरा मानना है कि उन्हें सार्वजनिक जीवन में उनकी सेवाओं के लिए भारत रत्न पुरस्कार दिया जाना चाहिए जो उनके लिए एक उचित श्रद्धांजलि होगी।" इस पोस्ट में चिंरजीवी ने आगे लिखा कि उन्हें उम्मीद है कि केंद्र सरकार तेलुगु लोगों की इस लंबे समय से चली आ रही इच्छा पर ध्यान देगी। चिरंजीवी को इसी साल भारत सरकार ने देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। 

तीन बार मुख्यमंत्री रहे एनटीआर
एनटी रामा राव की बात करें तो उन्होंने तीन कार्यकालों में सात वर्षों तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया था। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने अभिनेता के तौर पर की थी। वे तमिलनाडु के एमजी रामचंद्रन, जे जयललिता और करुणानिधि जैसे सिनेमाई पृष्ठभूमि से आने वाले कई राजनेताओं में से एक हैं।
विज्ञापन

300 से अधिक फिल्मों में किया काम
उनकी जयंती पर उनके पोते  जूनियर एनटीआर ने भी श्रद्धांजलि दी। उनके साथ उनके सौतेले भाई नंदमुरी कल्याण राम भी थे। एनटी रामा राव के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया था। वे हिंदू देवताओं के किरदार निभाने के लिए काफी प्रसिद्ध थे। 
Junaid-Khushi: जुनैद खान ने शुरू की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म की शूटिंग! मुंबई शेड्यूल में खुशी कपूर भी हुईं शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें