फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ilayaraja: सी. इलैयाराजा को मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने से रोका, प्रशंसक बोले- 'ये जातिगत भेदभाव है'

Tue, 17 Dec 2024 08:42 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ के मशहूर संगीतकार और राज्यसभा सदस्य सी इलैयाराजा को लेकर विवाद शुरू हो गया है। उनके प्रशंसकों ने इलैयाराजा को मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश न करने देने की बात पर मंदिर अधिकारियों पर जातिवाद भेदभाव का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इलैयाराजा - फोटो : एक्स: @ilaiyaraaja
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर संगीतकार सी. इलैयाराजा को श्रीविलिपुथुर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश से रोकने पर विवाद हो गया है। इलैयाराजा के प्रशंसकों ने इसे जातिवाद का भेदभाव बताया है। मामला इतना बढ़ गया कि इस पर राज्यसभा सदस्यों की भी टिप्पणी आई है। इस विवाद को राज्यसभा सदस्यों में अफवाह बताया है।
विज्ञापन

इन मंदिरों में दर्शन के लिए गए इलैयाराजा
रविवार को इलैयाराजा पेरिया पेरुमल मंदिर, नंदनवनम और अंडाल मंदिर दर्शन के लिए गए थे। इस दौरान मंदिर के अधिकारियों ने कथित तौर पर उन्हें गर्भगृह में प्रवेश से रोक दिया। अंडाल मंदिर में जाने से रोकने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

मामले पर बोले हिंदू धार्मिक अधिकारी
इस मामले पर तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संगीत समारोह में शामिल होने के लिए इलैयाराजा श्री त्रिदंडी श्रीमन्नारायण रामानुज चिन्ना जीयर (वैष्णव धर्म गुरु) से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्हें बताया गया कि अर्थ मंडपम में केवल उस मंदिर के पुजारी और जीयर ही प्रवेश कर सकते हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार इलैयाराजा प्रवेश द्वार पर रुक और वहीं से प्रार्थना की। 

Ilaiyaraaja: इलैयाराजा ने यूके में रिकॉर्ड की सिम्फनी, वीडियो साझा करते हुए किया रिलीज की तारीख का एलान

 

विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो इलैयाराजा अपनी आगामी परियोजनाओं में वेट्री मारन की लंबे समय से लंबित विदुथलाई भाग 2 और विशाल की थुप्परिवालन 2 की तैयारी कर रहे हैं। इस बीच धनुष अभिनीत इलैयाराजा के जीवन पर एक बायोपिक पर वर्तमान में काम चल रहा है। फिल्म का निर्देशन रॉकी और सानी कायिधाम फेम अरुण मथेश्वरन ने किया है। इलैयाराजा को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म भूषण से भी नवाजा गया है।
 

Hit The Third Case: 'हिट द थर्ड केस' के सेट से नानी की तस्वीर वायरल, फिल्म के लिए अभिनेता ने अपनाया यह खास लुक

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें