फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss Tamil Season 9: बिग बॉस तमिल का 9वां सीजन शुरू, कौन-कौन बना है विजय सेतुपति के रियलिटी शो का हिस्सा?

Sun, 05 Oct 2025 10:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss Tamil Season 9 Contestants: एक तरफ सलमान खान होस्टेड 'बिग बॉस 19' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। अब बिग बॉस तमिल का 9वां सीजन भी आज रविवार 05 अक्तूबर से शुरू हो चुका है। इसे विजय सेतुपति होस्ट कर रहे हैं। जानिए इस बार के प्रतिभागियों की लिस्ट...
विज्ञापन
विजय सेतुपति - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 19' रोमांचक मोड़ पर है। सलमान खान के रियलिटी शो में प्रतिभागियों के बीच खूब झगड़े हो रहे हैं तो दोस्ती की भी मिसाल पेश हो रही हैं। इस बीच बिग बॉस तमिल के सीजन 9 ने भी दस्तक दे दी है। रविवार से यह शो शुरू हुआ है। विजय सेतुपति शो को होस्ट कर रहे हैं। इस बार कौन-कौन प्रतिभागी बिग बॉस तमिल के 9वें सीजन का हिस्सा बने हैं? पढ़िए इस रिपोर्ट में

विज्ञापन

कहां देख सकते हैं यह शो
'बिग बॉस तमिल सीजन 9' का प्रीमियर 5 अक्तूबर, 2025 से शुरू हुआ है। इस शो को दर्शक विजय टीवी पर देख सकते हैं। इसके अलावा यह ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर भी स्ट्रीम होगा। बता दें कि बिग बॉस तमिल सीजन 8 से विजय सेतुपति ने बतौर होस्त कमान संभाली। उन्होंने कमल हासन की जगह ली। इससे पहले बिग बॉस तमिल के सात सीजन कमल हासन ने होस्ट किए थे।

ये प्रतिभागी बढ़ाएंगे घर में रौनक
बिग बॉस तमिल सीजन 9 में इस बार कोमाली फेम कनी थिरु, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर दिवाकर, मॉडल और कंटेंट क्रिएटर ऑरोरा सिंक्लेयर, अभिनेता-निर्देशक प्रवीण गांधी, वाद-विवाद वक्ता कोंगु मंजुनाथन, सोप ओपेरा स्टार विनोद बाबू, स्टैंडअप कॉमेडियन विकास विक्रम बतौर प्रतिभागी पहुंचे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सुबिक्षा, मॉडल अप्सरा सीजे, मॉडल-एक्ट्रेस वियाना, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राम्या जू, इन्फ्लुएंसर तुहार, एफजे आदिसायम और टीवी प्रेजेंटर वीजे पार्वती भी शो का हिस्सा हैं।

OG VS Jolly LLB 3: वीकएंड पर भी नहीं बढ़ा ‘ओजी’ का कलेक्शन, ‘जॉली एलएलबी 3’ ने दिखाया दम; जानें रविवार की कमाई
विज्ञापन

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संख्या ज्यादा
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' की तरह ही इस बार तमिल बिग बॉस सीजन 9 में भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संख्या अधिक दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया के बढ़ते चलन के कारण कंटेंट क्रिएटर्स को रियलिटी शो में काफी मौके मिल रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि विजय सेतुपति के शो में इस बार दर्शकों का कितना मनोरंजन होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें