गिल्ली नाटा 'बिग बॉस कन्नड़ 12' के विनर बन गए हैं। उन्हें ट्रॉफी, 50 लाख रुपये का कैश प्राइज और एक नई एसयूवी मिली है। 37 करोड़ वोटों से मिली उनकी जीत पूरे सीजन में उनकी जबरदस्त लोकप्रियता को दिखाती है। फिनाले में रक्षिता शेट्टी और अश्विनी गौड़ा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
दर्शकों की पहली पसंद थे गिल्ली नाटा
आपको बता दें कि गिल्ली नाटा को फाइनलिस्ट में सबसे आगे माना जा रहा था। वह लगातार ऑडियंस पोल में आगे थे और पूरे सीजन में उन्हें फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिला। उनकी हाजिरजवाबी और दिलचस्प पर्सनैलिटी की वजह से वह घर के अंदर हमेशा चर्चा का विषय बने रहे। उनकी कॉमेडी स्किल्स और तेज सोच ने उन्हें पूरे कर्नाटक के दर्शकों का चहेता बना दिया, और शुरुआत से ही वह एक पसंदीदा चेहरा बन गए।
गिल्ली नाटा
- फोटो : इंस्टाग्राम @official_gilli_nata
रनर अप रहीं रक्षिता शेट्टी
रक्षिता शेट्टी बिग बॉस कन्नड़ 12 की रनर-अप रहीं। रियलिटी शो में उनकी यात्रा का शानदार अंत हुआ। अपने पहले ही टेलीविजन शो में, रक्षिता ने टॉप 2 में जगह बनाकर एक मजबूत छाप छोड़ी। उन्होंने 20 लाख रुपये का नकद इनाम जीता। उनकी यात्रा दर्शकों के साथ मजबूत जुड़ाव से भरी थी। होस्ट किच्चा सुदीप ने उनकी उपलब्धि की तारीफ करते हुए कहा कि टीवी डेब्यू में फिनाले तक पहुंचना और रनर-अप बनना एक सराहनीय काम है।
तीसरे नंबर पर रहीं अश्विनी गौड़ा
अश्विनी गौड़ा बिग बॉस कन्नड़ 12 ग्रैंड फिनाले के अहम पड़ाव पर घर से बाहर हो गईं। इसके बाद बिग बॉस कन्नड़ 12 में उनका सफर खत्म हो गया। उनके बाहर होने के साथ ही उन्हें इस सीजन का सेकंड रनर-अप घोषित किया गया। उन्हें 7 लाख रुपये का का कैश प्राइज मिला।