बिग बॉस बांग्ला सीजन 3 में इन दिनों काफी तनाव देखने को मिल रहा है। अब सामने आए एपिसोड में शो के होस्ट सौरव गांगुली ने राजवीर डे और नंदिनी दत्ता की जमकर क्लास लगाई है और उनके व्यवहार के लिए भी आखिरी चेतावनी दी है।
राजवीर और नंदिनी को क्यों मिली चेतावनी?
वीकेंड के खास सेगमेंट दादार दरबार के दौरान सौरव गांगुली ने राजवीर और नंदिनी के रिश्ते पर बात की। उन्होंने कहा कि शुरुआत में दर्शकों को दोनों की रोमांटिक बॉन्डिंग पसंद आई थी, लेकिन अब उनका व्यवहार हद पार करता हुआ नजर आ रहा है।
एपिसोड के दौरान सौरव गांगुली ने राजवीर और नंदिनी से उनके रिश्ते और घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनके व्यवहार को लेकर सवाल किए। उन्होंने माना कि दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा है, लेकिन उन्हें अपने व्यवहार में संयम बरतने की जरूरत है।
बिग बॉस बांग्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे ऐसा हुआ तो होगी कार्रवाई
सौरव ने साफ किया कि उन्हें दोनों के रोमांस से कोई परेशानी नहीं है। हालांकि, उन्हें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उनका व्यवहार ऐसा न हो, जिससे परिवार के साथ शो देखने वाले दर्शक असहज महसूस करें। उन्होंने दोनों को आखिरी चेतावनी देते हुए संकेत दिया कि अगर आगे भी ऐसा ही चलता रहा, तो उनके खिलाफ कोई कदम उठाया जा सकता है।
देखें वीडियो-
बिग बॉस बांग्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
फैमिली एंटरटेनमेंट और रियलिटी शो में व्यवहार की सीमा
- इस एपिसोड के बाद रियलिटी शो में रोमांस, निजी रिश्तों और कंटेस्टेंट्स के व्यवहार को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है।
- ऐसे शोज में भावनाएं और रिश्ते दर्शकों को जोड़ते हैं, लेकिन कंटेस्टेंट्स के व्यवहार का असर घर के माहौल के साथ-साथ दर्शकों के अनुभव पर भी पड़ता है।
- ऐसे में शो में मनोरंजन के साथ मर्यादा बनाए रखना भी जरूरी है।
ये भी पढे़ं- बिग बॉस 20: 'क्या तुझे नहीं बोलना चाहिए था?' काशवी के जाने के बाद भड़कीं लव, गुस्से में स्काउट ने कही ये बात!