Barroz 3D Trailer: साउथ अभिनेता मोहनलाल की आगामी फिल्म बारोज 3डी गार्डियन ऑफ ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के जरिए मोहनलाल ने निर्देशन में पहली बार हाथ आजमाया है। बारोज का शानदार और जादूई ट्रेलर प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है।
बारोज का 3डी ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है। बतौर निर्देशक मोहनलाल की यह पहली फिल्म है। फिल्म के निर्देशन के साथ ही मोहनलाल ने फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभाई है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि वास्को द गामा महल के अंदर एक भूत है, जिसका नाम बारोज है, जो 100 सालों से खजाने की रक्षा कर रहे हैं। फिल्म का 3डी ट्रेलर वाकई में अनोखा और शानदार है।
विज्ञापन
2 of 5
बारोज
- फोटो : सोशल मीडिया
बहुप्रतीक्षित 3डी फैंटेसी फिल्म बारोज का जादुई हैरतअंगेज 3डी ट्रेलर रिलीज होने के बाद मोहनलाल के प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। बरोज की शूटिंग इस साल अगस्त में गोवा शेड्यूल के साथ पूरी की गई।
विज्ञापन
3 of 5
बारोज
- फोटो : सोशल मीडिया
बारोज का ट्रेलर प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है, जिसपर वह अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बारोज के शानदार 3डी ट्रेलर आपको बारोज की दुनिया में एक हैरतअंगेज सफर पर ले जाता है। यह एक काल्पनिक कहानी है, जहाा अतीत और वर्तमान एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, और दोस्ती और वफादारी का जादू प्राचीन अभिशापों को तोड़ने की कुंजी रखता है।
4 of 5
बारोज
- फोटो : सोशल मीडिया
मोहनलाल की डायरेक्टोरियल डेब्यू बारोज को बुधवार को सुपरस्टार ने अक्षय कुमार की मौजूदगी में फिल्म का हिंदी ट्रेलर लॉन्च किया। उन्होंने इस इवेंट में अपनी कॉफी टेबल बुक भी लॉन्च की, जिसमें अक्षय कुमार को बारोज की आकर्षक दुनिया से परिचित कराया गया। 2021 से बन रही यह फिल्म 25 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म में वास्को द गामा के खजाने की 400 साल तक रखवाली करने के बाद, बारोज कहता हैं कि वे तभी जाएंगे जब गामा के असली वंशज इसे अपने नाम कर लेंगे। बारोज में अभिनेता मोहनलाल के साथ मेयो राव वेस्ट और जून विग भी हैं। संतोष सिवन की सिनेमैटोग्राफी के साथ, बारोज एक शानदार विजुअल फिल्म होने का वादा करती है।