कब होगा इवेंट
कल शाम यानी 26 जुलाई, 2025 को तिरुपति के नेहरू म्युनिसिपल ग्राउंड में ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम होगा। यह प्रोग्राम कल शाम 5 बजे के बाद शुरू होगा। इस इवेंट में प्रशंसकों के लिए खास माहौल होगा क्योंकि कार्यक्रम स्थल पर विजय देवरकोंडा का 40 फीट ऊंचा कटआउट लगाया गया है, जो सभी का ध्यान खींच रहा है।
फिल्म किंगडम के बारे में
गौतम तिन्ननुरी के निर्देशन में बनी फिल्म किंगडम में विजय देवरकोंडा के साथ भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। तेलुगु भाषा में विजय की यह फिल्म 'किंगडम' के नाम से रिलीज की जाएगी, जबकि हिंदी भाषा में इस फिल्म को 'साम्राज्य' के नाम से रिलीज किया जाएगा। किंगडम कई भाषाओं में रिलीज होगी। इसे नागा वामसी और साई सौजन्या ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। यह फिल्म 31 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Anubhav Sinha: काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लौटे अनुभव सिन्हा, शेयर किया एक्सपीरियंस, लिखा- जिंदाबाद बनारस..