फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन सरजा: एक्शन भरे अंदाज में फिर दिखेंगे साउथ के एक्टर, अयोध्या में आयोजित होगा पूजा समारोह

Thu, 26 Nov 2026 05:11 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • एक्शन अभिनेता अर्जुन सरजा जल्द ही फैंस को एक नई फिल्म में अभिनय करते दिखाई देंगे। 
  • हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार फिल्म के शीर्षक से आयोध्या में पर्दा उठाया जाएगा। 
  • इस फिल्म में अलग-अलग सिनेमा के दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नदर आएंगे।
विज्ञापन
अर्जुन सरजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सिनेमा के अभिनेता अर्जुन सरजा जल्द एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर निर्देशक और मुख्य अभिनेता दोनों की भूमिका निभाएंगे। जानकारी के मुताबिक फिल्म की कहानी देशभक्ति पर आधारित होगी।

क्या खास होगा फिल्म में

विज्ञापन

इस पैन इंडिया फिल्म में बॉलीवुड के भी कई कलाकार अदाकारी का जादू बिखेरेंगे। यह मल्टीस्टारर फिल्म एक बड़े मेगा बजट में बनाई जाएगी। हालांकि अभी फिल्म की बाकी कास्ट और शीर्षक की जानकारी सामने नहीं आई। मगर फिल्म का मुहुर्त कार्यक्रम आयोध्या की पवित्र राम जन्मभूमि पर होगा। यह समारोह 27 दिसंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसी दिन फिल्म के शीर्षक से भी पर्दा उठाया जाएगा। इस फिल्म में भारत के गौरव, देशभक्ति, वीरता और बलिदान की भावना को दिखाया जाएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

अगथिया में अर्जुन सरजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कौन हैं निर्माता 
अभिनेता अर्जुन सरजा की आगामी फिल्म का निर्माण प्रेसिडेंशियल मूवीज इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले हो रहा है। वहीं अनूप मोहन फिल्म के निर्माता है। फिल्म के निर्देशन की कमान खुद अर्जुन सरजा ने संभाल रखी है। 

अर्जुन सरजा का व्यक्तिगत पहलू
एक्टर अर्जुन सरजा के घर कुछ महीनों पहले ही खुशियों ने दस्तक दी। उनकी छोटी बेटी अंजना अर्जुन ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड  से शादी कर ली । 14 साल से रिश्ते में रहे इस कपल ने दोनों परिवारों के आशीर्वाद से हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। 19 अक्टूबर को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उनकी भव्य शादी हुई। इसके बाद 20 अक्टूबर को अंजना और इसाई ने ईसाई तौर तरीके से भी शादी की थी। इस शादी की जानकारी खुद उनकी बेटी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें