विजय को ऑफर हुई थी 'मुलधवन'
'मुधलवन' के डायरेक्टर शंकर ने, अर्जुन को बताया था कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट सबसे पहले विजय को ही सुनाई थी। उस समय एक्टर-राजनेता ने यह ऑफर ठुकरा दिया था। 1999 में रिलीज हुई यह फिल्म हिट हुई थी। जब विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने, तो इस बात पर कई मीम्स बने कि यह रोल न मिलने के बावजूद, वह 'असल जिंदगी के मुधलवन' बन गए।
विजय याद आई 'मुलधवन'
अर्जुन ने कहा 'मैं उनसे हाल ही में मिला, जब वह मुख्यमंत्री बने। उन्होंने मुझे बताया कि उन्होंने मीम्स देखे हैं। जब उन्होंने पहली बार मुख्यमंत्री की कुर्सी देखी, तो उन्होंने कहा कि उन्हें मेरी फिल्म 'मुधलवन' याद आ गई। मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि फिल्म इंडस्ट्री का कोई व्यक्ति, एक एक्टर, जिसके साथ हमने काम किया है, आज मुख्यमंत्री है। पहली बार चुनाव लड़कर ही मुख्यमंत्री बन जाना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।'