फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AR Rahman: एआर रहमान का कॉन्सर्ट अचानक हुआ रद्द, यह बड़ी वजह आई सामने

Sat, 12 Aug 2023 08:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कुछ घंटे पहले एआर रहमान ने शहर का दौरा करने और अपने प्रशंसकों से मिलने को लेकर उत्साह व्यक्त किया था। उन्होंने ट्वीट कर लोगों को शो में आमंत्रित भी किया था।
विज्ञापन
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगीत निर्देशक एआर रहमान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने गानों से वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। समय-समय पर वह अपने फैंस के लिए म्यूजिक शोज करते रहते हैं। हालांकि, उनके हालिया शो के रद्द होने से फैंस को निराशा हाथ लगी है। दरअसल, रहमान चेन्नई में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने वाले थे,लेकिन अचानक इस शो को कैंसिल करना पड़ा। इसके पीछे की वजह से भारी बारिश है। इस बात का खुलासा रहमान ने खुद किया है। उन्होंने बताया कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण संगीत कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। हालांकि, कॉन्सर्ट की नई तारीख की घोषणा जल्द ही की जाने की संभावना है।

विज्ञापन

Chaleya Song: 'जवान' के दूसरे गाने 'चलेया' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, शाहरुख-नयनतारा का रोमांस बढ़ाएगा तापमान

ट्वीट कर लोगों को किया था आमंत्रित 
बता दें कि कुछ घंटे पहले एआर रहमान ने शहर का दौरा करने और अपने प्रशंसकों से मिलने को लेकर उत्साह व्यक्त किया था। उन्होंने ट्वीट किया था, "आज रात चेन्नई संगीत समारोह में भाग लेने वाले प्रिय दोस्तों, मैं आप सभी को इतने लंबे समय के बाद देखने के लिए उत्साहित हूं! हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप जल्दी निकलें और एक यादगार संगीत कार्यक्रम का अनुभव लेने के लिए अपनी सीटें जल्दी सुरक्षित कर लें।"
Jaane Bhi Do Yaaro: सुधीर-विनोद की कहानी के पूरे हुए 40 साल, कुंदन शाह ने मुफलिसी में बनाई क्लासिक फिल्म
विज्ञापन

शो कैंसिल होने की दी जानकारी
इसके कुछ समय बात ही एआर रहमान ने इस कॉन्सर्ट पर एक अपडेट साझा किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की कुछ तस्वीरें साझा कीं जहां जलजमाव देखा जा सकता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "मेरे सबसे प्यारे दोस्तों... प्रतिकूल मौसम की स्थिति और लगातार बारिश के कारण आपके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इस कॉन्सर्ट की अगली निकटतम तारीख को वैधानिक प्राधिकारियों के मार्गदर्शन के साथ पुनर्निर्धारित करने का फैसला लिया गया है। नई तारीख के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही दी जाएगी।''
Chaleya Song: 'जवान' के दूसरे गाने 'चलेया' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, शाहरुख-नयनतारा का रोमांस बढ़ाएगा तापमान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें