म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन हाल ही में शादी के बंधन के बंधे हैं। अब कपल ने शादी से जुड़ी खास तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया है।
अनिरुद्ध ने लिखा- 'मेरा पसंदीदा जादू'
अनिरुद्ध और काव्या की इन तस्वीरों में दोनों के बीच प्यार के साथ-साथ शादी की रौनक और परिवार के साथ बिताए खास पल भी देखने को मिल रहे हैं। अनिरुद्ध ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'मेरा पसंदीदा जादू।' एक तस्वीर में अनिरुद्ध ने काव्या को पीछे से अपनी बाहों में लिया हुआ है और दोनों साथ में पोज दे रहे हैं।
हाथों में हाथ डालकर चलते नजर आया कपल
वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों हाथों में हाथ डालकर चलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों तरफ खड़े मेहमान उनका स्वागत करते और खुशी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं।
जश्न में दिखा म्यूजिक का रंग
अनिरुद्ध रविचंदर एक म्यूजिक कंपोजर हैं, ऐसे में उनकी शादी के जश्न में म्यूजिक का रंग भी देखने को मिला। एक तस्वीर में अनिरुद्ध स्टेज पर गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान काव्या भी उनके साथ शामिल होती दिखाई दे रही हैं।
स्टाइलिश आउटफिट में कपल ने बिखेरा जलवा
शादी के जश्न के दौरान काव्या अपने स्टाइलिश आउटफिट में नजर आईं। उन्होंने सफेद रंग की ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी थी, जिसमें थाई-हाई स्लिट दिया गया था। इसके साथ उन्होंने गोल्डन ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट स्टाइल टॉप पहना था। वहीं, अनिरुद्ध सफेद रंग के आउटफिट में नजर आए। उन्होंने डबल ब्रेस्टेड जैकेट, मैचिंग ट्राउजर और हाई नेक टॉप पहना था।