फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिरुद्ध-काव्या रिसेप्शन: एक फ्रेम में दिखे रजनीकांत, विजय और एमके स्टालिन; एआर रहमान समेत ये सितारे पहुंचे

Sat, 21 Nov 2026 10:56 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने शनिवार को अपना वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया। 
  • इस खास मौके पर फिल्म जगत के कई बड़े सितारे शामिल हुए। 
  • कपल ने 11 नवंबर को ग्रीस में शादी की थी। 
विज्ञापन
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का रिसेप्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का शनिवार को चेन्नई में रिसेप्शन हुआ। इस जश्न में सीएम विजय, रजनीकांत और कमल हासन समेत फिल्मी दुनिया के कई सेलेब्स शामिल हुए। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 
विज्ञापन


पत्नी लता के साथ पहुंचे रजनीकांत
सुपरस्टार रजनीकांत अपनी पत्नी लता रजनीकांत के साथ इस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान दोनों स्टेज पर नजर आए और उन्होंने नवविवाहित जोड़े अनिरुद्ध और काव्या के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
विज्ञापन


नेवी ब्लू बंदगला सूट में दिखे मुख्यमंत्री विजय
मुख्यमंत्री विजय भी इस समारोह में अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। उन्होंने नेवी ब्लू कलर का बंदगला सूट पहना था। हाई कॉलर, गोल्डन बटन और मैचिंग पॉकेट स्क्वायर उनके लुक को खास बना रहे थे। विजय ने इस दौरान अनिरुद्ध और काव्या को फूलों का गुलदस्ता देकर शादी की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने नवविवाहित जोड़े के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।


कमल हासन भी आए नजर
फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता कमल हासन भी अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए। 


एक फ्रेम में दिखे रजनीकांत, विजय और एमके स्टालिन
अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन में मुख्यमंत्री विजय की मुलाकात रजनीकांत और एमके स्टालिन से हुई। इस दौरान विजय दोनों का अभिवादन करते नजर आए। तीनों ने साथ में तस्वीर भी खिंचवाई। इस खास पल की तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है।


राघव ने भी दी बधाई
चेन्नई के आईटीसी ग्रैंड चोला होटल में आयोजित इस समारोह में साउथ एक्टर राघव भी शामिल हुए। उन्होंने कपल के साथ तस्वीर खिंचवाई और उन्हें बधाई दी। 

 

एटली भी पत्नी के साथ पहुंचे
फिल्ममेकर एटली भी अपनी पत्नी और प्रोड्यूसर प्रिया एटली के साथ अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए। चेन्नई में आयोजित इस समारोह के दौरान एटली और प्रिया स्टेज पर नवविवाहित जोड़े के साथ नजर आए। चारों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं।


बेटे अमीन के साथ पहुंचे एआर रहमान
मशहूर संगीतकार एआर रहमान भी अनिरुद्ध और काव्या को शादी की बधाई देने पहुंचे। वह अपने बेटे एआर अमीन के साथ समारोह में शामिल हुए। इस खास मौके पर रहमान ने ब्लू कलर की शेरवानी पहनी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें