फिल्म 'केजीएफ' के एक सीन में अनंत नाग
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनय के साथ करते थे यह काम
आगे अपनी बातचीत के दौरान 'केजीएफ' फेम अभिनेता ने कहा, ‘जब मैं 12 साल का था तब मुझे मुंबई भेज दिया गया था। इसके बाद मैं यहां एक फिल्म के लिए आया। कन्नड़ सिनेमा में मुझे खूब मौके मिले, तब मुझे महसूस हुआ कि मैं यहां काम कर सकता हूं। एक कॉलेज स्टूडेंट होने के साथ-साथ मैं बैंक में नौकरी करता था। 18 साल की उम्र में मैंने थिएटर से शुरुआत की। इसके बाद पांच साल तक मैं मंच से जुड़ा रहा। इसी वजह से मुझे अवसर मिलते चले गए।'
राष्ट्रपति से पद्मभूषण सम्मान प्राप्त करते अनंत नाग
- फोटो : सोशल मीडिया
बंगलूरू में बनाया घर
अनंत नाग ने अपने 50 साल के सफर पर रौशनी डालते हुए कहा, ‘जब मुझे कन्नड़ सिनेमा में मौके मिलने लगे तो मैंने बंगलूरू में ही रहने का फैसला किया। यहीं अपना घर बनाया। यह सब संभव हो पाया क्योंकि कर्नाटक के लोगों ने मेरा साथ दिया।'
फिल्म 'अंकुर' के सीन में शबाना आजमी के साथ अनंत नाग
- फोटो : सोशल मीडिया
अनंत नाग का वर्कफ्रंट
- दिग्गज अभिनेता अनंत नाग ने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्में की हैं।
- उन्होंने ज्यादातर कन्नड़ फिल्मों में काम किया है।
- इसके अलावा वे हिंदी, मराठी, तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं।
- 'अंकुर', 'गौरी गणेश', 'मिनचिना ओटा', 'बेलादिंगाला बाले' और 'केजीएफ' जैसी शानदार फिल्मों में भी अभिनय किया।
कई बड़े सम्मान किए अपने नाम
- अनंत नाग को उनके लंबे और शानदार करियर के दौरान कई पुरस्कार और सम्मान मिल चुके हैं।
- उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।
- अपने करियर में उन्होंने 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।
- इसके अलावा वह कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार 5 बार अपने नाम कर चुके हैं।
- अब भारतीय सिनेमा में उनके 5 दशकों से ज्यादा के योगदान को देखते हुए उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा।