फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चाओं के बीच ‘महाकाली’ से सामने आई अक्षय खन्ना की बीटीएस तस्वीर, इस अंदाज में दिखे एक्टर; निभाएंगे ये किरदार

Fri, 02 Jan 2026 10:15 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshaye Khanna BTS Picture: ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत की भूमिका से चर्चाएं बटोरने वाले अक्षय खन्ना इन दिनों आरोपों को लेकर चर्चाओं में हैं। हालांकि, इस बीच अक्षय खन्ना की अगली फिल्म से उनकी बीटीएस तस्वीर सामने आई है। देखिए किस अंदाज में नजर आए अक्षय…
विज्ञापन
अक्षय खन्ना और पूजा कोल्लुरु - फोटो : इंस्टाग्राम-@puja.kolluru और एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अक्षय खन्ना इन दिनों लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। एक ओर जहां ‘धुरंधर’ में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है और उनका डांस स्टेप वायरल है। वहीं दूसरी ओर ‘दृश्यम 3’ से बाहर होने के बाद मेकर्स ने उन पर गैर पेशेवर रवैये के आरोप लगाए हैं और उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। इसको लेकर एक्टर पर कुछ और लोगों ने भी अब आरोप लगाए हैं। हालांकि, अक्षय की तरफ से इन पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस बीच अब अक्षय अपनी आगामी फिल्म ‘महाकाली’ की तैयारियों में लगे हैं। अब फिल्म की शूटिंग की बीटीएस तस्वीरें भी सामने आई हैं।

बीटीएस तस्वीर में दिखे अक्षय खन्ना

विज्ञापन

निर्देशक पूजा कोल्लुरु ने साल 2025 का शुक्रिया जताते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें हैदराबाद स्थित ‘महाकाली’ के सेट से भी कुछ तस्वीरें हैं। इनमें अक्षय खन्ना भी नजर आ रहे हैं। पूजा कोल्लुरु ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें ‘महाकाली’ के सेट से अक्षय खन्ना के साथ एक सेल्फी भी शामिल है। इसके अलावा पूजा ने 2025 के अपने सफर की कई और तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें सेट की भी कुछ और तस्वीरें हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में पूजा ने लिखा, ‘2025 का शुक्रिया। तुमने मुझे मेरी सीमाओं से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और मुझे मुझसे मिलवाया।’ इस पोस्ट में जो तस्वीर सबसे ज्यादा चर्चा में है वो पूजा और अक्षय खन्ना की ही है।
 


 

 

विज्ञापन

अक्षय खन्ना शुक्राचार्य - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्राचार्य की भूमिका में नजर आएंगे अक्षय खन्ना
‘महाकाली’ से अक्षय खन्ना तेलुगु सिनेमा में अपना डेब्यू कर रहे हैं। ‘महाकाली’ प्रशांत वर्मा सिनेमाटिक यूनिवर्स (PVCU) की अगली कड़ी है। फिल्म में अक्षय खन्ना गुरु शुक्राचार्य की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसमें उन्हें पहचानना बिल्कुल मुश्किल हो रहा था। इस लुक के सामने आने के बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘महाकाली’ में भूमि शेट्टी महाकाली के मुख्य किरदार में नजर आएंगी। अक्षय खन्ना के शामिल होने से फिल्म की और भी चर्चा हो रही है।

‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के किरदार में नजर आए हैं अक्षय
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना ने बलोच नेता और अंडरवर्ल्ड डॉन रहमान डकैत की भूमिका निभाई है। इस किरदार में अभिनय के लिए अक्षय खन्ना की जमकर प्रशंसा हो रही है। सबसे ज्यादा वायरल उनका डांस स्टेप हुआ है, जिसे लोग काफी कॉपी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें