पिछले साल रान्या राव सोने की तस्करी मामले में गिरफ्तार हुई
पिछले साल 3 मार्च को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने केंपेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर सोने की तस्करी के आरोप में रान्या राव को गिरफ्तार किया था। उनके पास हवाई अड्डे पर 14.8 किलोग्राम सोना भी जब्त किया गया था। इस पूरे केस में वह दोषी पाई गईं। आखिर में 16 जुलाई 2025 को रान्या राव और सह-आरोपी तरुण राजू, साहिल जैन को सोने की स्मगलिंग के आरोप में एक साल जेल की सजा सुनाई गई। इन सभी पर भारी जुर्माना भी लगाया गया।
अब रान्या के पिता भी विवादों में घिर गए
रान्या राव, डीजीपी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। जब रान्या सोने की तस्करी मामले में पकड़ी गई थीं तो डीजीपी रामचंद्र ने कहा था कि उनका बेटी कोई वास्ता नहीं है। लेकिन जांच में सामने आया था कि रान्या ने सोने की तस्करी करने के लिए पुलिसिंग बैकग्राउंड का फायदा उठाया था। अब रान्या के पिता खुद ही कथित अश्लील वीडियो मामले में जांच का सामना कर रहे हैं।