फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनिका की रस्मों का वीडियो देख अल्लू सिरिश ने बताई फरमाइश, लिखा- 'ये सब मुझे भी चाहिए…'

Fri, 06 Mar 2026 04:25 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Sirish Wish: अपनी मंगेतर नयनिका से शादी से पहले की रस्मों के वीडियो को देखकर अल्लू सिरिश ने एक मजेदार इच्छा जताई है। जानिए क्या है वह?
विज्ञापन
अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी - फोटो : एक्स@AlluSirish
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरिश आज 6 मार्च को हैदराबाद में नयनिका रेड्डी से शादी करने जा रहे हैं। पारंपरिक विवाह पूर्व समारोहों के बाद, यह निजी समारोह परिवार, करीबी दोस्तों और तेलुगु फिल्म उद्योग के सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न होगा। शादी से पहले की रसम के एक वीडियो को देखने के बाद सिरिश ने अपनी एक इच्छा जताई है।

विज्ञापन

नयनिका का वीडियो
तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरिश आज 6 मार्च 2026 को अपनी मंगेतर नयनिका रेड्डी से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शादी का जश्न जोर-शोर से चल रहा है। नयनिका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शादी से पहले की पारंपरिक रस्मों की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इनमें मैलापोलू और मंगलस्नानम जैसी महत्वपूर्ण रस्में शामिल थीं। मंगलस्नानम में परिवार वाले दुल्हन पर हल्दी का लेप लगाते हैं और फिर पानी डालकर स्नान कराते हैं। यह रस्म जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए की जाती है।

सिरिश की विश
नयनिका ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि '90 के दशक की बच्ची जब दुल्हन बनती है तो यही संगीत स्वीकार्य है।' सिरिश ने इस पर मजाकिया अंदाज में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिपोस्ट किया और लिखा, 'काश दूल्हा भी इस रस्म में शामिल हो पाता'। यह बातचीत फैंस को बहुत पसंद आई।
विज्ञापन

नयनिका और सिरिश
शुक्रवार को नयनिका ने परिवार के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी के साथ खुशी के पल, पसुपु दंचतम रस्म और सिरिश के पिता अल्लू अरविंद द्वारा नयनिका को आशीर्वाद देते हुए दिखे। अल्लू परिवार के कई सदस्य भी तस्वीरों में नजर आए। यह शादी हैदराबाद में हो रही है, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे जैसे राम चरण, नागार्जुन, नानी, राणा दग्गुबाती आदि 2 मार्च को हुए प्री-वेडिंग रिसेप्शन में आए थे, जो अल्लू स्टूडियो में हुआ था।

यह भी पढ़ें: जॉन अब्राहम ने निभाया अपना वादा, 'फोर्स 3' में नजर आएंगे हर्षवर्धन राणे; मुहूर्त पूजा से साझा किया वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें