शादी के जश्न की इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी
प्री-वेडिंग पार्टी के बारे बात करते हुए अल्लू सिरिश ने कहा कि शादी के जश्न की इस तरह शुरुआत करना वाकई जादुई था। मेरे दोस्त अमेरिका, मुंबई और बेंगलुरु से इसमें शामिल होने के लिए आए थे, जिससे उन्हें हैदराबाद के मेरे दोस्तों से मिलने और उनके साथ समय बिताने का भी शानदार मौका मिला। नयनिका और हमारे करीबी परिवार और दोस्तों के साथ वहां होना, बस हंसना, नाचना और हर पल का आनंद लेना, एक ऐसी याद है जिसे हम हमेशा संजोकर रखेंगे। यह हमारे जीवन के इस रोमांचक नए अध्याय की एक शानदार शुरुआत थी। हम इससे बेहतर जश्न का सोच भी नहीं सकते थे।
6 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे अल्लू सिरीश
अल्लू सिरीश आगामी छह मार्च को मंगेतर नयनिका रेड्डी के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। दिलचस्प बात यह है कि उनकी शादी की तारीख उनके बड़े भाई अल्लू अर्जुन और भाभी स्नेहा रेड्डी की शादी की सालगिरह (6 मार्च) के साथ ही मेल खाती है। फिलहाल फैंस को अल्लू सिरीश की शादी का इंतजार है।