राका फिल्म दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म को लेकर जानकारी
एक सोर्स के अनुसार, फिल्म की कहानी दो हिस्सों में बंटी होगी- एक हिस्सा ट्राइबल पौराणिक वैदिक काल पर आधारित होगा, जबकि दूसरा हिस्सा आज के मॉडर्न समय में सेट होगा। इस बड़े बजट के साथ यह फिल्म अब तक के सबसे बड़े सिनेमैटिक एक्सपीरियंस में से एक बन सकती है।
सोर्स ने बताया, ‘’राका’ को दो पार्ट की फ्रेंचाइजी फिल्म के तौर पर प्लान किया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग टाइमलाइन दिखाई जाएंगी। एक ट्राइबल पौराणिक वैदिक समय में होगी और दूसरी आज के समय में।’
ये एक्ट्रेस आएंगी नजर
फिल्म में फीमेल लीड्स को लेकर भी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मृणाल ठाकुर मॉडर्न टाइमलाइन में लीड रोल निभाएंगी, जबकि दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर और रश्मिका मंदाना ऐतिहासिक हिस्से का हिस्सा होंगी। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें- फैंस को फायदा पहुंचाने के लिए अल्लू अर्जुन ने उठाया बड़ा कदम, बताया कहां इस्तेमाल करें अपनी ऊर्जा और समय