एक्टर अल्लू अर्जुन और उनके बेटे अल्लू आर्यन क्रिकेट के बड़े फैन हैं, खासकर आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के। हाल ही में उन्होंने क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
अल्लू अर्जुन ने किया खास पोस्ट
अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर इस खास मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। एक फोटो में वो वेंकटेश अय्यर को फूलों का गुलदस्ता देते नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीर में उनके बेटे अयान हाथ में वेंकटेश द्वारा साइन की हुई आरसीबी जर्सी पकड़े दिखे।
तस्वीरें शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने लिखा, ‘आज टैलेंटेड युवा भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर से मिलकर बहुत अच्छा लगा। अयान के लिए स्पेशल साइन की हुई जर्सी देने के लिए उनका खास धन्यवाद। आपके आने वाले सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।’