फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने किए अबू धाबी में भगवान राम के दर्शन, एटली के साथ कर सकते हैं फिल्म का एलान

Sun, 23 Mar 2025 01:58 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Arjun Atlee: पुष्पा फेम स्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अबू धामी में हैं। कथित तौर पर अल्लू वहां पर निर्देशक एटली के साथ काम करने की योजना को लेकर गए हैं। साथ ही उन्होंने बीएपीएस हिंदू मंदिर में पूजा की और भगवान राम के दर्शन भी किए।
विज्ञापन
अबू धाबी में किए भगवान राम के दर्शन, साथ ही एटली के साथ कर सकते हैं फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन काफी समय से फिल्म 'पुष्पा 2' में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर छाए हुए हैं। वहीं अब अल्लू अर्जुन इन दिनों अबू धाबी में हैं। इस दौरान उन्होंने बीएपीएस हिंदू मंदिर का दौरा किया और भगवान राम के दर्शन भी किए। हो सकता है की हैदराबाद लौटने पर अल्लू किसी बड़ी फिल्म का एलान करें।
विज्ञापन

अल्लू ने की पूजा
123 डॉट कॉम की एक खबर के मुताबिक, अल्लू अर्जुन ने अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर में पूजा की। अल्लू ने भगवान राम और मंदिर के सभी देवी-देवताओं के दर्शन किए और पंडित जी का आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान अल्लू ने बीएपीएस मंदिर का दौरा भी किया।

एटली के साथ कर सकते हैं फिल्म का एलान?
अल्लू जल्द ही हैदराबाद वापस आएंगे और अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में बताएंगे। कथित तौर पर अल्लू एटली के साथ एक फिल्म का एलान कर सकते हैं। यह फिल्म काफी बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी और फिल्म में अभिनाता की मजेदार एंट्री से लेकर कई मसालेदार मूवमेंट्स होंगे। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू ने इस फिल्म में काम करने के लिए लगभग करोड़ों की डील साइन की है। फिल्म की शूटिंग अगस्त से लेकर अक्तूबर के बीच में शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

पुष्पा 3 की चल रही है तैयारी
अल्लू अर्जुन की फिल्म "पुष्पा 3" की भी तैयारी शुरू हो चुकी है, जिसे सुकुमार निर्देशित करेंगे। यह फिल्म मैथरी मूवी मेकर्स के तहत बनाई जाएगी और हो सकता है कि यह फिल्म 2028 में रिलीज हो। बहरहाल, फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन अल्लू के प्रशंसक पुष्पा 2 के बाद से ही उनके अगले प्रोजेक्ट की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:
Nawazuddin Siddiqui: 'भारत में करोड़ों लोग मेरे जैसे दिखते हैं'- नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बोले- ऋतिक रोशन हैं...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें