फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: 'पुष्पा 2' भगदड़ मामले में आज होगी सुनवाई, इस वजह से कोर्ट में वर्चुअली पेश होंगे अल्लू अर्जुन

Mon, 22 Jun 2026 12:23 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pushpa 2 Stampede Case: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामले के कारण फिर चर्चा में आ गए हैं। इस मामले में वह आज कोर्ट के सामने वर्चुअली पेश होंगे। जानिए, वर्चुअली पेश होने की अनुमति उन्होंने क्यों मांगी थी?  

विज्ञापन
अल्लू अर्जुन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज के समय संध्या थिएटर भगदड़ हुई थी। इस भगदड़ मामले में उन पर केस हुआ। हाल ही में  'पुष्पा 2' भगदड़ मामले में कोर्ट ने उन्हें समन जारी किया, कोर्ट में पेश होने को कहा। आज यानी 22 जून को अल्लू अर्जुन कोर्ट में वर्चुअली पेश होने वाले हैं।

विज्ञापन


इस कारण सुनवाई में वर्चुअली होंगे पेश
अल्लू अर्जुन की लीगल टीम के मुताबिक कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को सोमवार, 22 जून को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा था। हालांकि एक्टर ने मुंबई में चल रही अपनी फिल्म की शूटिंग का हवाला देते हुए सुनवाई में वर्चुअली शामिल होने की अनुमति मांगी।
अभिनेता की लीगल टीम ने कहा, ‘कोर्ट द्वारा आज व्यक्तिगत रूप से पेश होने का समन जारी किए जाने के बाद अल्लू अर्जुन नामपल्ली कोर्ट में वर्चुअली पेश होंगे। अल्लू अर्जुन ने मुंबई में चल रही अपनी फिल्म की शूटिंग का हवाला देते हुए यह अनुमति मांगी थी। 

विज्ञापन

19 अन्य आरोपियों को भी समन हुआ था जारी 
नामपल्ली कोर्ट ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में 19 आरोपियों को समन जारी किया था। पुलिस ने इस घटना के संबंध में पहले ही 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह भगदड़ 4 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' के एक स्पेशल शो के दौरान हुई थी।

विज्ञापन

फिल्म 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन - फोटो : Instagram@alluarjunonline
संध्या थिएटर भगदड़ में गई थी एक महिला की जान 
संध्या थिएटर भगदड़ की घटना में रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गई थी। जबकि उनके बेटे श्री तेजा को गंभीर चोटें आईं। भगदड़ तब मची जब फिल्म के प्रीमियर के दौरान एक्टर की एक झलक पाने के लिए थिएटर के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। जैसे ही अल्लू अर्जुन ने अपनी कार की सनरूफ से फैंस का अभिवादन किया, स्थिति तेजी से बेकाबू हो गई। इस अफरा-तफरी के दौरान रेवती की मौत हो गई और उनके बेटे तेजा को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
पीड़ित परिवार की मदद के लिए अल्लू अर्जुन ने आर्थिक सहायता भी दी। उनके पिता और फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद ने इस घटना में जान गंवाने वाली रेवती के परिवार की मदद के लिए 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें