अल्लू अर्जुन हाल ही में 'पुष्पा 2 द रूल' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। अब उनकी आगामी फिल्मों को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। कुछ रिपोर्ट्स से यह संकेत मिल रहे हैं कि अल्लू अर्जुन और निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास फिर से एक साथ काम कर सकते हैं।
Khushi Kapoor: प्लास्टिक सर्जरी को गलत नहीं मानती हैं 'लवयापा' एक्ट्रेस, बोलीं- 'हां, मैंने नाक और होठों की..'
अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म पर आया अपडेट
कहा जा रहा है कि इस बार उनकी फिल्म हिंदू पुराणों पर आधारित हो सकती है। हालांकि, इसको लेकर कोई भी आधिकारिक एलान अब तक नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन को इस फिल्म में भगवान कार्तिकेय पर आधारित किरदार निभाने का मौका मिल सकता है। इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा और यह एक सामाजिक-पुराणिक फैंटेसी फिल्म हो सकती है।
Emergency Box Office: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त होती जा रही कंगना की 'इमरजेंसी', 11वें दिन कमाई में आई गिरावट
त्रिविक्रम से साथ सुपरहिट रही है जोड़ी
अगर यह फिल्म सचमुच बनती है तो यह त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ अल्लू अर्जुन की यह चौथी फिल्म होगी। दोनों ने साल 2012 में 'जुलाई' फिल्म से साथ काम करना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सन ऑफ सत्यमूर्ति और अला वैकुंठपुरमुलु जैसी हिट फिल्मों में भी साथ काम किया। त्रिविक्रम और अल्लू अर्जुन की जोड़ी हमेशा से ही सुपरहिट रही है। दर्शकों को दोनों की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है।
पुष्पा 2 रच चुकी है इतिहास
अल्लू अर्जुन की हालिया रिलीज फिल्म की बात करें तो पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच चुकी है। इस फिल्म ने 54 दिनों में 1232.44 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म अब भी सिनेमाघरों में मजबूती से टिकी हुई है। जल्द ही यह फिल्म ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है। हालांकि, हिंदी भाषी दर्शकों को इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।