नेटिजंस ने लिखा- 'रप्पा रप्पा ब्लॉकबस्टर'
इस फिल्म के पोस्टर पर नेटिजंस के खूब रिएक्शंस आ रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'एक और ब्लॉकबस्टर लोड हो रही है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रप्पा रप्पा बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर'। कुछ यूजर्स एडवांस में अल्लू अर्जुन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पोस्टर की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि अल्लू अर्जुन और एटली की यह फिल्म पैन इंडिया स्तर पर रिलीज होगी। इसमें हैवी वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। इस महत्वाकांक्षी प्रोडेक्ट को सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण फीमेल लीड रोल में हैं।