आंखों में देखने से लेकर हाथ मिलाने तक की इजाजत नहीं!
बता दें कि एक पॉडकास्ट में कावेरी ने दावा किया कि अभिनेता अल्लू अर्जुन से मिलने से पहले उन्हें एक नोट दिया गया था। इसमें 42 बातें लिखी थीं कि क्या करें और क्या न करें। इनमें लिखा था, 'सर की आंखों में मत देखना, हाथ नहीं मिलना आदि'।उन्होंने मैनेजमेंट की एक मुश्किल चेन के बारे में भी बताया कि उनके पास मैनेजर के मैनेजर का भी मैनेजर होता है। वे बहुत सख्त हैं'। कावेरी के इस दावे के बाद सोशल मीडिया पर एक्टर के कथित प्रोटोकॉल पर सवाल उठाए जाने लगे। इसके बाद उनकी टीम ने इन्हें खारिज किया है।