फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन: एक्टर ने सुकुमार को दी अवॉर्ड जीतने की बधाई, सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा- इस पल का इंतजार था

Wed, 23 Sep 2026 11:07 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Allu Arjun On Sukumar National Film Award: निर्देशक सुकुमार को फिल्म 'पुष्पा: द रूल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार दिया गया। इस खास मौके पर फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन ने उन्हें बधाई दी। यह पुष्पा फ्रेंचाइजी का दूसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026 में सुकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने मंगलवार को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित होने पर अपने फिल्म निर्देशक सुकुमार बी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। 

विज्ञापन


अल्लू अर्जुन ने पोस्ट कर दी बधाई

एक्टर अल्लू अर्जुन ने फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ के लिए सुकुमार को पुरस्कार मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मेरे निर्देशक सुकुमार को हार्दिक बधाई! मैं इस पल का इंतजार कर रहा था। यह पुरस्कार मेरे लिए उतना ही मायने रखता है जितना मेरा। आखिरकार, हम दोनों को ‘पुष्पा’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। आभारी हूं।’ इतना ही नहीं फिल्म के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। इसे कैप्शन में टीम ने लिखा, ‘एक ऐसी कहानी के लिए राष्ट्रीय सम्मान जिसने नियमों को फिर से लिखा। प्रतिष्ठित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा ‘पुष्पा: द रूल’ लेखक का पुरस्कार जीतने पर सुकुमार गारू को बधाई।’

अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

अल्लू अर्जुन को पहले मिल चुका है अवॉर्ड 
अभिनेता अल्लू अर्जुन के 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिल चुका है। उन्हें फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ के लिए यह पुरस्कार मिला था। इस तरह से यह पुष्पा फ्रेंचाइजी का दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार है। इतना ही नहीं वह तेलुगु सिनेमा के ऐसे पहले एक्टर थे जिन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। 

विज्ञापन

पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie

 'पुष्पा 2: द रूल' का कलेक्शन 

  •  'पुष्पा: द रूल' का निर्देशन सुकुमार ने किया था। 
  • दिसंबर 2024 में रिलीज हुई 'पुष्पा 2: द रूल' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।
  •  फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1,742.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 
  • भारत नें फिल्म ने 1,234.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
  •  फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अहम किरदार में थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें