Allu Sirish Marriage: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हैदराबाद में अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश की प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल हुए। शादी की रस्में पेली कोडुकु सेरेमनी से शुरू हुई।
साउथ के जाने माने अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर पर शादी का माहौल है। उनके भाई अल्लू सिरीश की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। हाल ही में अल्लू सिरीश ने अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें शादी से पहले की रस्में हो रही हैं। इस सेरेमनी में रश्मिका-विजय समेत साउथ के कई कलाकार पहुंचे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
शादी की रस्में
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में क्या है?
अल्लू सिरीश ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में साउथ के कलाकारों के साथ उनके करीबी और परिवार के लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि सिरीश को नहलाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने तैयार होकर अपने परिवार वालों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस बीच घर में काफी सजावट की गई।
राम चरण, विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना
- फोटो : इंस्टाग्राम@allusirish
विजय-रश्मिका और राम चरण हुए शामिल
प्री-वेडिंग सेरेमनी में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पहुंचे। अल्लू सिरीश की प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने से पहले, रश्मिका और विजय ने तिरुपति तिरुमाला मंदिर में आशीर्वाद लिया। इस सेरेमनी में राम चरण और उपासना कोनिडेला भी शामिल हुए।
परिवार के साथ अल्लू सिरीश, अल्लू अर्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
कब होगी शादी?
ख्याल रहे कि अल्लू सिरीश 6 मार्च को नयनिका रेड्डी से शादी करने वाले हैं। शादी से पहले, परिवार 4 मार्च को ताज कृष्णा में खास मेहमानों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेगा।