फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष ने बताई शादी की तारीख, वीडियो में बताया- 'हम दक्षिण भारतीय हैं संगीत...'

Mon, 29 Dec 2025 04:02 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Arjun Brother Allu Sirish Wedding Date: अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू शिरीष ने अपने भतीजे और भतीजियों संग शादी की घोषणा का वीडियो पोस्ट किया। जानिए अल्लू शिरीष कब करेंगे नयनिका से शादी?
विज्ञापन
अल्लू शिरीष - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन के भाई और अभिनेता अल्लू शिरीष ने अपनी मंगेतर नयनिका रेड्डी से शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह तारीख खास है क्योंकि इसी दिन उनके बड़े भाई अल्लू अर्जुन और भाभी स्नेहा रेड्डी की शादी हुई थी।
विज्ञापन
Trending Videos

अल्लू शिरीष का पोस्ट
अल्लू शिरीष ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह अपने भतीजे-भतीजियों– अल्लू अरहा, अल्लू अयान और अल्लू बॉबी की बेटी अन्विता के साथ एक पॉपुलर मीम को दोहराते नजर आए। बच्चे उनसे पूछते हैं, 'शादी कब है?' शिरीष और अयान जवाब देते हैं, '6 मार्च 2026 को।' फिर बच्चे संगीत समारोह के बारे में पूछते हैं, तो शिरीष हंसते हुए कहते हैं, 'हम साउथ इंडियन हैं, संगीत नहीं करते।' इस वीडियो में शिरीष ने संकेत दिया कि उनकी शादी पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाज से होगी। इसमें हल्दी की जगह पेल्लिकुतुरु-पेल्लिकोडुक्कू जैसी रस्में होंगी।

शिरीष और नयनिका की सगाई
शिरीष और नयनिका ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया। उनके दादा अल्लू रामलिंगैया की जयंती (1 अक्तूबर) पर शिरीष ने ऐलान किया था कि वह 31 अक्तूबर 2025 को नयनिका से सगाई करेंगे। सगाई में अल्लू अर्जुन, अल्लू बॉबी, चिरंजीवी, राम चरण, वरुण तेज और बाकी परिवार वाले शामिल हुए।

यह भी पढे़ं: सलमान खान ने शेयर की शानदार तस्वीर, जन्मदिन पर मिले प्यार के लिए सभी का किया शुक्रिया, लिखा- 'भगवान आपको...'
विज्ञापन

अल्लू अर्जुन के छोटे भाई हैं अल्लू शिरीष
अल्लू शिरीष को आखिरी बार 2024 की फिल्म 'बडी' में देखा गया था। वे जल्द ही अपनी अगली फिल्मों का ऐलान करेंगे। अल्लू अर्जुन को तो सभी जानते हैं। अल्लू अर्जुन और अल्लू शिरीष भाई हैं। अल्लू अर्जुन बड़े और अल्लू शिरीष छोटे भाई हैं, जो तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं और अल्लू परिवार से आते हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन उनके बड़े भाई हैं। दोनों ही अभिनेता हैं और एक-दूसरे को सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर समर्थन देते रहते हैं।

यह भी पढे़ं: स्टारडम से पहले क्या करते थे राजेश खन्ना, दिलचस्प किस्से सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें